राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,040 चीज़े में से 1,381-1,390 ।
गणपति बप्पा को अर्पित हुए 551 मोदक, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एम्पावरमेंट संस्था की ओर से रविवार को अखाड़ाघाट बांध रोड स्थित श्री गणपति पूजा परिषद में भगवान गणपति को 551 मोदक का भोग अर्पित किया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने परंपरागत महाराष्ट्रीयन विधि से मिलकर इन मोदकों को तैयार किया। आयोजन समिति के अनुसार, मोदक को हाथों से बनाने की प्रक्रिया में सभी महिलाओं ने सामूहिक सहयोग दिया और इसे गणपति   read more

गो अप फाउंडेशन ने छात्रों को दिया मानसिक स्वास्थ्य का मंत्र, छात्रों ने लिया अनुशासित जीवन का संकल्प
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के ब्रह्मपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को गो अप फाउंडेशन के तत्वावधान में 9वीं कक्षा के बच्चों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने बच्चों को पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान भी उदाहरणों के माध्यम से बताए। उन्   read more

आदित्य राज ठाकुर को मिला परमेश्वर लाल केजरीवाल खेल सम्मान
  • Post by Admin on Aug 30 2025

मुजफ्फरपुर : जिले में खेल दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में युवा खिलाड़ी आदित्य राज ठाकुर को परमेश्वर लाल केजरीवाल खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान में कठपुतली कलाकार सुनील सरला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के महत्व को याद दिलाना, खेल संस्कृति क   read more

अमेरिकी टैरिफ से बनारसी साड़ी उद्योग पर संकट, खतरे में हजारों बुनकरों की रोज़ी-रोटी
  • Post by Admin on Aug 30 2025

वाराणसी : विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी और रेशमी वस्त्र उद्योग पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ ने गहरी चोट पहुंचाई है। टैरिफ लागू होते ही अमेरिका से बड़े ऑर्डर रद्द होने लगे हैं और निर्यातकों का माल वापस लौटाया जा रहा है। इस संकट ने वाराणसी के हजारों कारीगरों की आजीविका पर सीधा असर डाला है। वाराणसी वस्त्र उद्योग संगठन का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो शहर को साला   read more

चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन आयोजित, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रहे मुख्य अतिथि
  • Post by Admin on Aug 30 2025

लखीसराय : जिला के नगर भवन में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रहे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा   read more

कौशल विकास मिशन के तहत सखी वार्ता आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की सीख
  • Post by Admin on Aug 30 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में आनंद फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन संस्थान में शनिवार को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित ‘सखी वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षार्थियों को संबोधि   read more

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित
  • Post by Admin on Aug 30 2025

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जी.डी. मदर स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार और प्राचार्या नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पारितोषिक वितरण समारोह में व   read more

रियासी में बादल फटने से त्रासदी, मलबे में दबकर दंपति समेत 5 मासूमों की मौत
  • Post by Admin on Aug 30 2025

रियासी : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के माहौर इलाके में शुक्रवार रात बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके पांच मासूम बच्चे शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नजीर अहमद (37) अपनी पत्नी वजीरा बेगम (35) और बच्चों के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात अचानक बादल फटा और पहाड़ से आया भारी मलबा सीधे उनके घर   read more

आसमानी आफत : रामबन में बादल फटने से तीन की मौत, कई लापता
  • Post by Admin on Aug 30 2025

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में शनिवार तड़के बादल फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। आपदा के बाद कई गांवों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में   read more

बिहार : एसआईआर समय-सीमा बढ़ाने की याचिका पर 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
  • Post by Admin on Aug 29 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी याचिकाओं पर शुक्रवार को विचार किया और मामले की सुनवाई 1 सितंबर को करने पर सहमति जताई। याचिकाओं में चुनाव आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां दर्ज करने की तय समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन याचिकाओं को सूचीबद्ध करने   read more