राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,027 चीज़े में से 1,251-1,260 ।
बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत, प्रचार वाहनों को हरी झंडी
  • Post by Admin on Apr 30 2026

लखीसराय : बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से लखीसराय जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत श्रम अधीक्षक द्वारा चार प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार वाहन जिले के सातों प्रखंडों में भ्रमण कर आम लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और इसके उन्मूलन के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान लोगों को बताया जा रहा हॠ  read more

लखीसराय में उद्योग विकास को रफ्तार देने की पहल, उद्यमी विमर्श में उठे अहम मुद्दे
  • Post by Admin on Apr 30 2026

लखीसराय : जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के सभा कक्ष में गुरुवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसाई आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला की अध्यक्षता में “उद्यमी विमर्श” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न उद्यमियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, लखीसराय राइस मिल क्ठ  read more

बिहार में BJP कोटा से मुख्यमंत्री बनने के बाद जगहों का नाम बदलने का सिलसिला शुरू, कांग्रेस ने साधा निशाना
  • Post by Admin on Apr 29 2026

पटना: पटना में स्थित राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर “पटना जू” कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और इसे लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। सरकार ने न केवल उद्यान का नाम बदला है, बल्कि इसके संचालन के लिए बनी सोसाइटी का नाम भी “पटना जू ठ  read more

बिहार में जमीन के दामों में आएगा जबरदस्त उछाल, सैटेलाइट टाउनशिप की तैयारी तेज
  • Post by Admin on Apr 29 2026

पटना : बिहार में जमीन की कीमतों में जल्द ही बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार ने 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया है, जिससे शहरी विस्तार के साथ-साथ भूमि मूल्यों में कई गुना बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों और भूमि मा   read more

काशी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, 108 बटुकों के शंखनाद से हुआ स्वागत
  • Post by Admin on Apr 29 2026

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान पूरा शहर देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से रवाना होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के प्रवेश à   read more

वैशाली में सेवा का सराहनीय अभियान, जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • Post by Admin on Apr 29 2026

वैशाली: वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। संगठन ने क्षेत्र के दिव्यांग और वृद्धजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराए गए। साथ ही शौचालय उपयोग में सुविधा और आवागमन को सहज बनाने पर भॠ  read more

रेल गेट पर बंदरों का आतंक: सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़, गेटमैन की बढ़ी मुश्किलें
  • Post by Admin on Apr 28 2026

छपड़ा : बिहार के छपरा-सीवान रेलखंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां अब बंदर रेलवे सिग्नल व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। चैनवा और महेंद्रनाथ स्टेशन के बीच चाड़वां रेल गेट पर बंदरों की शरारत ने रेल संचालन के साथ-साथ गेटमैन की नौकरी पर भी संकट खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल मिलता है, पास के पेड़ों पर बैठे बंदर इलेक्ट्रà   read more

सिल्क सिटी को मिलेगी नई रफ्तार, छह राष्ट्रीय राजमार्गों का मिलन बनेगा विकास की धुरी
  • Post by Admin on Apr 28 2026

भागलपुर: अब पूर्वी बिहार के विकास मानचित्र पर तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता नजर आ रहा है। जिले को राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े जंक्शन के रूप में विकसित करने की दिशा में काम तेज हो गया है। आने वाले समय में यहां छह प्रमुख नेशनल हाईवे का मिलन होगा, जिससे भागलपुर की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, भागलपुर से एनएच-80, एनएच-31, एनएच-133ई,   read more

एलपीजी संकट की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, जमाखोरी-कालाबाजारी पर कड़ी नजर
  • Post by Admin on Apr 28 2026

लखीसराय : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लखीसराय जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। संभावित भीड़ और अफरातफरी को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पà   read more

कचरे के ढेर से मिली मासूम को मिला परिवार, अडॉप्शन की प्रक्रिया संपन्न
  • Post by Admin on Apr 28 2026

लखीसराय : जिले के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 9 माह की बालिका परी कुमारी को स्थायी परिवार मिल गया है। 27 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रक्रिया के तहत जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने दत्तक माता-पिता को बालिका की विधिवत सुपुर्दगी की। जानकारी के अनुसार, परी कुमारी को 22 दिसंबर 2025 को प्री-अडॉप्शन फोस्टर केयर के तहत ओडिशा के कालाहांडी जिले के एक दंपति को सौंपा गया था, जो स्टेट बैंà   read more