जांच अभियान में 90 वाहनों की जांच, 28 पर लगा जुर्माना
- Post By Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिला परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर की बायपास सड़क पर यातायात थाना के निकट डीटीओ मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान में एनवीआई प्रतीक कुमार और विपिन कुमार ने भी भाग लिया।
डीटीओ मुकुल पंकज मणि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 90 वाहनों की जांच की गई। जिनमें से 28 वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 85,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजात की कमी जैसे मामलों में जुर्माना वसूला गया। साथ ही, चालकों को भविष्य में इस प्रकार की गलती न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।