विजय सिंघानिया के योगदान को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
- Post By Admin on Dec 21 2024
 
                    
                    लखीसराय : चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय गौशाला भवन में श्रद्धेय विजय सिंघानिया की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चेंबर अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में किया गया। स्वर्गीय विजय सिंघानिया का 15 दिसंबर 2024 को निधन हो गया था।
स्वर्गीय विजय सिंघानिया ने लखीसराय शहर की कई सामाजिक संस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने गौशाला लखीसराय, युवक पुस्तकालय, अशोक धाम मंदिर सहित अन्य संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 25 वर्षों तक उन्होंने चक्षुदान महायज्ञ कार्यक्रम चलाया जिसके माध्यम से निशुल्क मोतियाबिंद का इलाज किया जाता रहा।
विजय सिंघानिया लखीसराय चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रारंभिक सम्मानित सदस्य रहे। उनके सामाजिक कार्यों और समर्पण को जिलावासी हमेशा याद करेंगे।श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रोफेसर मनोरंजन कुमार, श्याम सुंदर टुडे, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंघानिया, जयशंकर प्रसाद, विवेक साहू, शोभा देवी, रघुनंदन जोशी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।