मुजफ्फरपुर : जिला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 के समीप लगा चेंजर बोर्ड खतरे की घंटी बजा रहा है । विभाग की इस लापरवाही से चेंजर बोर्ड कभी भी जानलेवा हो सकता है। महीनों से खुले चेंजर बोर्ड को सही करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है । आपको बताते चले कि इस रेलवे जंक्शन को लेकर देश के प्रधानमंत्री अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तारीफ पोस्ट कर चुके हैं, जिसमें इसे देश स्तरीय रेलवे जंक्शन बनाने की बात कही गई थी। उसके बावजूद भी यहां इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़े घटने को आमंत्रित कर रही है । जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 के पास लगे इस चेंजर बोर्ड से आमजन को खतरा है। इसे ठीक करने में अगर जल्दबाज़ी न किया गया तो इससे किसी हादसे का सामना करना पड़ सकता है।
जनता ने इस कुव्यवस्था को देखते हुए अपनी चिंता जाहीर की है। वे इसे रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी से सवाल करने के बाद भी रेलवे विभाग की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ रेलवे जंक्शन पर ऐसी घटनाएं पहले भी दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें इस प्रकार के बक्से के कारण शॉर्ट सर्किट हो चुका है लेकिन फिर भी विभाग इस ओर गंभीर नहीं है।




















