मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में नए सिविल सर्जन के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की झलक सामने आई है। एक पैर से लाचार व्यक्ति को व्हीलचेयर के माध्यम से इलाज को ले जाती नर्स का दृश्य इसका प्रमुख उदाहरण है। सिविल सर्जन की फटकार के बाद से सदर अस्पताल में सुधार का एहसास हो रहा है। पिछले दिनों ही सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कई जगहों पर कमियां पाई थीं। इसके चलते संबंधित कर्मचारी को उन्होंने फटकार लगाई गई थी और उन्हें सुधार करने का निर्देश दिया गया था। इस समय सदर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नया प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सिविल सर्जन इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। सिविल सर्जन के कदम से सदर अस्पताल में सुधार की राह पर एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। जिससे जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर और तत्परता से लाभ मिल सकेगा । इस तरह के सुधारों से जहां एक ओर लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास में भी वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर अस्पताल की प्रतिष्ठा में भी उच्चाईयां प्राप्त होगी ।