बिहार की नई वेब सीरीज दादुआ का आतंक का टीजर रिलीज, मनीष महिवाल के अभिनय की हुई सराहना
- Post By Admin on May 07 2026
पटना: बिहार के मनोरंजन जगत में एक नई वेब सीरीज “दादुआ का आतंक” का भव्य शुभारंभ 7 मई 2026 को कालिदास रंगालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार, फिल्म प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर वेब सीरीज का टीजर भी लॉन्च किया गया, जिसे यूट्यूब चैनल “IDIOT BOX” पर जारी किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.एन. दास और अभिषेक रंजन उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने कलाकारों और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए वेब सीरीज के कंटेंट और प्रस्तुति की सराहना की। वेब सीरीज “दादुआ का आतंक” के निर्देशक, लेखक और निर्माता अहमद जमाल हैं। इस प्रोजेक्ट को “जमान सिने बॉक्स” के बैनर तले तैयार किया गया है। सीरीज में बिहार के कई प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया गया है, जिनमें मनीष महिवाल, सुधीर कमल, रविंद्र सिंह, सरबिंद कुमार, मणिकांत चौधरी, संजयकांत, मिथलेश सुमन, पूजा सिंह, मंजरी मानी त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, अपर्णा राज, रजनी राय, अमलेश आनंद, सुनील पासवान, सुभाष चंद्र, आशीष दीक्षित, रोबिन राज, संकल्प सहाय, सौरव सिंह और मृगांक कुमार प्रमुख हैं।
टीजर में अभिनेता मनीष महिवाल के डबल शेड किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया। मुख्य अतिथियों ने भी उनके अभिनय की खुलकर तारीफ की। तकनीकी पक्ष की बात करें तो कैमरा संचालन नरेंद्र सिंह ने किया है, जबकि संगीत विनय सिंह और प्रवीण ने तैयार किया है। निर्देशक अहमद जमाल ने बताया कि “दादुआ का आतंक” केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रोमांच, संघर्ष और सामाजिक संदेश को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वेब सीरीज दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में पूरी टीम ने मीडिया और दर्शकों से प्यार और समर्थन की अपील की।