अधिवक्ता कुमार सत्यम का आकस्मिक निधन

  • Post By Admin on Dec 18 2024
अधिवक्ता कुमार सत्यम का आकस्मिक निधन

लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ के प्रतिष्ठित और मृदुभाषी अधिवक्ता कुमार सत्यम का सदर अस्पताल लखीसराय में आकस्मिक निधन हो गया। जिससे जिला के अधिवक्ता समुदाय में गहरी शोक की लहर दौड़ गई। कुमार सत्यम का निधन एक अप्रत्याशित घटना थी। जिसने उनके परिवार और उनके सहयोगियों को हैरान कर दिया।

कुमार सत्यम की मृदुभाषी और हंसमुख व्यक्तित्व के कारण वे अपने सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित दर्जनों अधिवक्ता सदर अस्पताल में उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने उनके परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस दुखद अवसर पर अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह उर्फ शशी वावू, रमेश कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, धनन्जय कुमार, विजय कुमार, शिवेष कुमार, राखी कुमारी, गंगाधर पासवान, अकबर अली, अरविंद कुमार, सुधांशु और राजीव कुमार ने कुमार सत्यम के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कुमार सत्यम के योगदान को याद करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि वे न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे बल्कि एक नेक और विनम्र इंसान थे। उनका जाना विधि क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संघ ने कुमार सत्यम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का वचन दिया।