पूर्वजों की स्मृति में पीपल वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • Post By Admin on Apr 02 2025
पूर्वजों की स्मृति में पीपल वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखीसराय: बुधवार को स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की पुण्यस्मृति में पर्यावरण भारती द्वारा पीपल वृक्ष का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उनकी सुपुत्री डॉ. शालिनी सिंह, जो एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य हैं, ने किया।

इस अवसर पर डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि उनके पूज्य पिताजी स्व. अशोक कुमार सिंह ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे और उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता श्रीमती वीणा सिंह भी एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अपने पिताजी के पदचिह्नों पर चलते हुए उन्होंने भी मानव सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक रामबिलास शांडिल्य ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में पीपल, बरगद, गूलर और पाकड़ जैसे देववृक्ष लगाना न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण कार्य है।

वहीं, मुंगेर विभाग संघचालक कुञ्ज बिहारी बंका ने कहा कि यदि प्रत्येक भारतीय अपने पूर्वजों के पुण्यस्मरण में देववृक्ष लगाए तो ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटा जा सकता है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में राधा कुमारी, भूषण कुमार, पवन कुमार, शिवम कुमार, सत्यम कुमार सहित कई अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।