गया से राजगीर तक बोधिवृक्ष कॉरिडोर सह पदयात्रा का आयोजन

  • Post By Admin on Jul 03 2024
गया से राजगीर तक बोधिवृक्ष कॉरिडोर सह पदयात्रा का आयोजन

पटना : पीपल नीम तुलसी अभियान के तत्वावधान में 27 जुलाई, 2024 से गया से राजगीर तक चार दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बोधिवृक्ष कॉरिडोर का निर्माण और वृक्षारोपण के माध्यम से जनजागृति अभियान को प्रोत्साहित करना है।

अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस यात्रा के दौरान हर 500 मीटर पर एक पीपल का पौधा लगाया जाएगा ताकि स्वच्छ प्राणवायु सुनिश्चित की जा सके।

इस यात्रा के दौरान पर्यावरण संबंधित नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य, सीड बॉल निर्माण, और पीपल महात्म्य कथा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

इस अभियान में अमित मार्कण्डेय (वैशाली), डॉ. अमित कुमार (सीतामढ़ी), डॉ. ओम प्रकाश चौधरी (वाराणसी), उमेश माथुर (छत्तीसगढ़), राधे श्याम (आरा), सरला श्रीवास (मुजफ्फरपुर), कन्हैया (समस्तीपुर), रवि प्रकाश (सुपौल), नीतीश कुमार (मुंगेर), और अजित (नालंदा) शामिल रहेंगे।

इस चार दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।