मुजफ्फरपुर: ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा आज आरडीएस महाविद्यालय के प्रांगण में देखने को मिला। आपको बता दें कि कॉलेज प्रांगण में गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आज 3 बच्चों ने मिलकर कुछ घंटों में ही एक गणपति की प्रतिमा का निर्माण कर दिया। रंगोत्सव कम्युनिटी के 3 बच्चों में शामिल मीनाक्षी राय, प्रेम सिंह व निवेदिता ने कहा कि यहां गणपति महोत्सव के दौरान हम लोगों ने निर्णय लिया कि गणपति की मूर्ति का निर्माण करेंगे। आयोजन कमिटी ने हमलोगो के निर्णय का समर्थन किया जिसका परिणाम आपलोगों के समक्ष है।  

आपको बता दें कि रंगोत्सव कम्युनिटी लगातार आर्ट और कल्चर को बढ़ावा देता आया है । कम्युनिटी का मकसद है कि नए-नए लोग लगातार इस मुहिम में जुड़े व अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा दे । मीनाक्षी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि "भारतीय कला और संस्कृति विश्व के सबसे प्राचीन और विविध हैं। यहाँ कला कई रूपों में प्रकट होती है, जैसे कि चित्रकला, संगीत, नृत्य, और शिल्पकला। भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान धार्मिकता, तत्वगतता, और परंपरागत जीवनशैली में होता है। इसकी शोभा भी कला में दिखती है, जैसे कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और भारतीय शैली के नृत्य। यह संस्कृति और कला का मिलन है, जो समृद्धि, रंग, और विचार का स्रोत है, और विश्वभर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"