जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Apr 13 2024
जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पटना : शनिवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रांत संघचालक माननीय राज कुमार सिन्हा एवं भाग संघचालक माननीय भरत पूर्वे  ने "रूद्राक्ष " वृक्ष का रोपण करके किया। इस दौरान पूज्य वृक्ष समी, औषधीय वृक्ष  दालचीनी, तेजपत्ता, पलास व हर्रे के 9 पेड़ लगाए गए। माननीय राज कुमार सिन्हा जी ने कहा कि पंच परिवर्तन में एक पर्यावरण संरक्षण है। सभी मानव अपने घरों के आसपास पौधे लगाएं। छतों पर भी टेरिस गार्डन लगाने का कार्य हो रहा है। पर्यावरण भारती 2008 से लगातार वृक्षारोपण कर रही है।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने बताया कि 13 अप्रैल ऐतिहासिक दिन है। पंजाब राज्य के अमृतसर के निकट जलियांवाला बाग में रौलेट एक्ट के विरोध में सभा हो रहा था। 13 अप्रैल 1919 में जनरल डायर ने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलवा दिया। जिसमें 400 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई। 2000 से अधिक लोग घायल हुए थे। ऐसे ऐतिहासिक दिन पर वृक्षारोपण स्मरणीय कार्य है।

पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय राज कुमार सिन्हा, माननीय भरत पूर्वे, कन्हैया कुमार, सत्येन्द्र कुमार ओझा, कृष्ण बल्लभ प्रसाद, योगेश कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, चन्द्रशेखर आजाद, भोला प्रसाद, राम मोहन रस्तोगी, मनीष कुमार, शिवम कुमार, पंचानंद कुमार इत्यादि ने भाग लिया।