लक्ष्मी-नारायण यज्ञ का आयोजन, किया गया ध्वजारोहण

  • Post By Admin on Apr 13 2024
लक्ष्मी-नारायण यज्ञ का आयोजन, किया गया ध्वजारोहण

लखीसराय : प्रखंड हलसी के बल्लोपुर में शनिवार को श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया। आचार्य पंडित गणेश पांडेय ने 24 मई, 2024 से प्रारंभ होने वाले यज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण करवाया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका बल्लोपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार व उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी तथा सहायक यजमान की भूमिका रवि यादव व उनकी धर्मपत्नी किरण भारती ने निभाया।

सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव द्वारा संकल्पित यज्ञ श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण के ध्वजारोहण समारोह में ग्रामवासियों ने 13 अप्रैल, 2024 से यज्ञ समापन तक मांसाहारी भोजन यहाँ तक लहसुन-प्याज खाने तथा नशे का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। यज्ञ का शांति पूर्वक व भाई चारा के साथ सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा अध्यक्ष के पद पर कृष्ण यादव, उपाध्यक्ष सहदेव राम, सचिव केदार दास, उपसचिव गौतम पासवान तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार उर्फ बबलू को मनोनीत किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए शिक्षक नेता सह समाज सेवी बिपिन बिहारी भारती ने बताया कि क्षेत्र में शांति व भाई चारा कायम रखने तथा सनातन धर्म की रक्षा हेतु बल्लोपुर के ग्रामीणों ने यज्ञ करने का संकल्प लिया है। ध्वजारोहन समारोह को संबोधित करते हुए भारती ने कहा कि त्याग, समर्पण व शुभ कार्य का ही दूसरा नाम यज्ञ है। यज्ञ कर्मकांड की विधि है जो परमात्मा द्वारा ही हृदय में सम्पन्न होती है।बीयज्ञ में प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान सुगंधित पौष्टिक द्रव्यों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए वितरित किया जाता है। वहीं, पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार उर्फ डब्लू, राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, पूर्व प्रमुख संजय राम व समाज सेवी ललन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यज्ञ से सभी धर्मों व सभी वर्गों में एकता, समरसता व आपसी भाई चारा कायम होता है जिसे बल्लोपुर के ग्रामीणों ने 24 मई से 01जून तक करने को ठाना है।

मौके पर ब्रह्मदेव सिंह पहलवान, अजय कुमार सिंह, रिंकू सिंह, नीलेश कुमार, राम विलास सिंह, रंजीत यादव, अजय यादव, अरुण यादव, शीतल यादव, अजय राम, यदु राम, रामोतार राम, बंदे पासवान, कालेश्वर पासवान, बिपिन रविदास, महेश मांझी, सुरेश मांझी, बंगाली मिस्त्री, सीता देवी, काली देवी, ममता देवी, वीणा देवी, रुक्मिणी देवी, पुष्पा कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।