लखीसराय में सम्राट अशोक जयंती समारोह का भव्य आयोजन
- Post By Admin on Apr 05 2025

लखीसराय : नया बाजार स्थित कुशवाहा मार्केट के सभागार में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सौजन्य से हुआ, जिसमें देश के महान सम्राट और अखंड भारत के निर्माता अशोक महान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
समारोह की शुरुआत सम्राट अशोक के तेल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जीवन, विचार और कार्यों को याद करते हुए कहा,
"अशोक भारतीय मौर्य वंश के महान सम्राट थे। उन्होंने बौद्ध धर्म को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में फैलाया। वे न सिर्फ एक प्रतापी राजा, बल्कि धर्म प्रचारक के रूप में भी विख्यात हुए। उनकी वीरता, दूरदृष्टि और न्यायप्रियता ने भारतीय इतिहास में उन्हें अमर बना दिया है।" समारोह में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी सम्राट अशोक के शासनकाल को भारत के स्वर्ण युग की संज्ञा देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में राजकुमार महतो, राजकुमार कुशवाहा, जगदीश महतो, देवकुमार, सुबोध कुमार सोनेलाल, मुरारी कुमार, अजीत रावत, बिंदु कुमार आदि का नाम शामिल है।
समारोह के अंत में सम्राट अशोक के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और सभी ने सामाजिक समरसता एवं अखंड भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।