सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम शुरू
- Post By Admin on Dec 21 2024
 
                    
                    लखीसराय : लखीसराय संग्रहालय में बीते गुरुवार, 19 अक्टूबर से शुरू हुए सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का दूसरा दिन मनाया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दीप जलाकर किया।
कार्यशाला में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया और सरपंच को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बीते शुक्रवार के कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन से हुई। इसमें गांवों की सभ्यता और विकास के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, कला-संस्कृति, खेल, परिवहन, उद्योग, श्रम और अन्य विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही, जिले की उपलब्धियों और लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशांक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।