1882 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, जिले में उत्सव का माहौल
- Post By Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : बिहार में 1 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित नियुक्ति प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
लखीसराय में जिला स्तरीय समारोह बालगुदर स्थित संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिले के 1882 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिनमें से 200 शिक्षकों को औपचारिक रूप से मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य संसाधन एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह और जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने भाग लिया। उप विकास आयुक्तो कुंदन कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नियुक्त शिक्षकों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। जिले में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल रहा।