मुजफ्फरपुर में बनेगी 150 फीट गांधी प्रतिमा, आश्रम ने एसएसपी को दिया विशेष निमंत्रण

  • Post By Admin on May 05 2026
मुजफ्फरपुर में बनेगी 150 फीट गांधी प्रतिमा, आश्रम ने एसएसपी को दिया विशेष निमंत्रण

मुजफ्फरपुर: गांधी स्वराज आश्रम कमलपुरा (पारू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शंकर ने वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें आश्रम आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान आश्रम परिसर में प्रस्तावित 150 फीट ऊंची गांधी प्रतिमा के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई, जिसे एक अद्वितीय और महत्वाकांक्षी पहल बताया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान रानू शंकर ने आश्रम के इतिहास और उसके सामाजिक योगदान से अवगत कराया। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने आश्रम की गतिविधियों और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य प्रेरणादायक और असाधारण है। उन्होंने इस पहल के लिए आश्रम से जुड़े लोगों को बधाई भी दी। साथ ही गांधी स्वराज आश्रम द्वारा एसएसपी के स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिले को एक युवा, ऊर्जावान और सशक्त पुलिस कप्तान मिला है, जिससे कानून-व्यवस्था और सामाजिक समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।