गुमला : जिला के युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज को एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का मौका मिला है। इस बार रॉबिन को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें 65 लाख रुपये की राशि में खरीदा गया है। जो उनके क्रिकेट करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रॉबिन मिंज ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत घरेलू स्तर से की थी और अब आईपीएल ट जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनका चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है।

पिछले सीज़न में भी रॉबिन का प्रदर्शन काफी सराहा गया था और इस बार उनकी बैटिंग में और अधिक धमाल देखने की उम्मीद जताई जा रही है। मुंबई इंडियंस की टीम में उनकी एंट्री से एक और खिलाड़ी को मौका मिला है, जो अपनी बैटिंग की ताकत से टीम को मजबूत करने में मदद करेगा। रॉबिन मिंज ने आईपीएल में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उनकी यह उपलब्धि उनके परिवार, कोच और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। रॉबिन की तकनीक और बल्लेबाजी की क्षमता ने उन्हें आईपीएल के बड़े मंच तक पहुँचाया है। अब सभी की नजरें इस पर होंगी कि वह इस बार अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस के लिए क्या कमाल दिखाते हैं।