लोकप्रिय समाचार

दिखाया गया है 1,736 चीज़े में से 1,111-1,120 ।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन आयोजित 
  • Post by Admin on Aug 14 2024

मुजफ्फरपुर: बुधवार को सामाजिक संगठन "प्रयत्न" के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संध्या 6:00 बजे एक राष्ट्रीय आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आभासीय पटल पर हुआ, जिसमें विभिन्न कवियों और श्रोताओं ने भाग लिया। संगठन के संस्थापक सह निदेशक प्रभात कुमार ने सभी उपस्थित कवियों और श्रोताओं का स्वागत किया और अपनी स्वरचित कविता "चंबल&qu   read more

होमियोपैथिक फिजिशियन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने देशभर के डॉक्टरों को दी बधाई
  • Post by Admin on Jul 01 2024

मुजफ्फरपुर : भारतीय चित्सक दिवस के अवसर पर होमियोपैथिक फिजिशियन डॉ. अरुण कुमार सिंह (क्रॉनिक डिजीस एंड किडनी स्टोन स्पेशलिस्ट) ने देशभर के डॉक्टरों को बधाई दी है। डॉक्टरों के सेवाभाव और उनकी कर्तव्यनिष्ठा के जज्बे को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि संसार के किसी भी कोने में जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो उस व्यक्ति के लिए डॉक्टर एक आशा की किरण के समान होता है जो रोगी को ठ  read more

80वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Aug 20 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिला मुख्यालय स्थित चितरंजन आश्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।  जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने माल्यार्पण के बाद कहा कि आज देश को राजीव गांधी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उनका शठ  read more

नियोजन-सह-मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन, 28 में से 10 अभ्यर्थियों का चयन
  • Post by Admin on Aug 07 2024

लखीसराय: बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर में स्थित नियोजनालय कार्यालय के सभागार में श्रम संसाधन विभाग के निदेशालय, नियोजन बिहार के निर्देशानुसार एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से नवभारत फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आशीष कुमार ने साक्षात्कार के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Post by Admin on Aug 08 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय में रिसर्च डेवलपमेंट कमेटी और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनिता सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिन्होंने कंप्यूट   read more

देश और समाजसेवा का मूल पूंजी है स्काउट गाइड : अभिषेक आनंद
  • Post by Admin on Jul 16 2024

सूर्यगढ़ा: स्थानीय प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल में मंगलवार को बिहार राजघाट स्काउट गाइड की प्रवेश प्रथम व द्वितीय सोपान के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीते एक सप्ताह से लखीसराय जिला के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार स्काउट अनुराग आनंद के देखरेख में इसका संचालन किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड संख्या-14 के वार्ड पà   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत
  • Post by Admin on Aug 20 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में मंगलवार को चंदवारा लेडी हट सिलाई सेंटर में बच्चियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस ट्रेनिंग में बच्चियों को कपड़ा कटिंग, कढ़ाई और विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ एवं व्यंजन बनाने की कला सिखाई जाएगी। सेंटर की संचालिका पुतुल सिन्हा इस प्रशिक्षण को प्रदान करेंगी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रूपà   read more

लखीसराय का अभिनव बना न्यूक्लियर वैज्ञानिक, बढ़ाया राज्य व जिले का मान
  • Post by Admin on Aug 01 2024

लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के महिसौरा गांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में लखीसराय प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोदिया के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार और अर्चना कुमारी के सुपुत्र अभिनव कुमार ने न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रशिक्षु कार्यकारी की परीक्षा में भारत स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम रॠ  read more

विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में टीम वर्क एंड कोलैबोरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में "टीम वर्क एंड कोलैबोरेशन" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन ट्रांस यूनियन कंपनी, बैंगलोर की एचआर बिजनेस पार्टनर आकांक्षा भारद्वाज ने किया। कार्यशाला में आकांक्षा भारद्वाज ने ऑडियो विजुअल माध्यम से छात्रों को टीम वर्क का महत्व, उसके विभिन्न पहलुओं और उ   read more

13 अगस्त को होगी एमजीसीयू में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
  • Post by Admin on Aug 12 2024

पूर्वी चंपारण : जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सूबे के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर आज महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारि   read more