80वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Aug 20 2024
80वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिला मुख्यालय स्थित चितरंजन आश्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने माल्यार्पण के बाद कहा कि आज देश को राजीव गांधी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उनका शासनकाल 'रामराज' का प्रतीक था, जिसमें उन्होंने विपक्ष को सम्मान दिया और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े संस्थान स्थापित किए। अनीश ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को जेल भेजने और आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने की साजिश में लगी है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, और वर्तमान सरकार तमाशबीन की भूमिका निभा रही है। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे उचित यादव, मध्येश्वर प्रसाद सिंह, फैयाज आलम, पंकज वर्मा, महेंद्र सिंह, महेश सिंह, भारत चंद्रवंशी, विपिन कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामबिलास सिंह, हिरा रजक, राजकुमार पासवान, बिपिन कुशवाहा और श्रीकांत ठाकुर ने भी भाग लिया। सभी ने राजीव गांधी के विचारों और अधूरे कामों को पूरा करने की कांग्रेसी संकल्पना को दोहराया।