लखीसराय का अभिनव बना न्यूक्लियर वैज्ञानिक, बढ़ाया राज्य व जिले का मान
- Post By Admin on Aug 01 2024

लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के महिसौरा गांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में लखीसराय प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोदिया के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार और अर्चना कुमारी के सुपुत्र अभिनव कुमार ने न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रशिक्षु कार्यकारी की परीक्षा में भारत स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है।
अभिनव ने 10+2 की पढ़ाई सैनिक स्कूल तिलैया से की और 2017 में एनडीए प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद वैज्ञानिक बनने की लालसा में 2021 में एनआईटी जमशेदपुर से बी.टेक में 221वां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मात्र एक वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपना वैज्ञानिक बनने का सपना पूरा कर लिया।
अभिनव की इस सफलता पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संजीव कुमार, मुंगेर जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू, जदयू नेता अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मोहन कुमार टोप्पो, डीलर संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह समेत महिसौरा ग्राम के सभी निवासियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनव का लक्ष्य देश को न्यूक्लियर पावर में आत्मनिर्भर बनाना है।