राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,248 चीज़े में से 21-30 ।
जमुई में पीके ने भरी हुंकार, बोले—यह सरकार बनाने का नहीं, सत्ता को जवाबदेह बनाने का चुनाव
  • Post by Admin on Oct 16 2026

जमुई : जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जमुई के न्यू द्वारका विवाह भवन में आयोजित 'प्रबुद्ध स्नातक संवाद' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के पक्ष में स्नातक मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। संवाद क   read more

​लखीसराय में एनडीए की संयुक्त बैठक, एमएलसी चुनाव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
  • Post by Admin on Oct 16 2026

लखीसराय : कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर लखीसराय में एनडीए की एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशी नवल किशोर यादव के समर्थन में रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भà   read more

कोसी स्नातक चुनाव में रोजगार बना बड़ा मुद्दा, PK ने 10 हजार नौकरियों का किया वादा
  • Post by Admin on Oct 14 2026

सुपौल : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को सुपौल पहुंचे। यहां रतन रिसॉर्ट में आयोजित स्नातक संवाद कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंनॠ  read more

जेएनयू विवाद को लेकर लखीसराय में सियासी सरगर्मी, भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च
  • Post by Admin on Oct 12 2026

लखीसराय : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की लखीसराय इकाई ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकला यह मार्च वी बाजार से शुरू होकर शहीद द्वार तक पहुंचा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई नागरिकों ने हिस्सा लिया और महिला सुरक्षा, सम्मा   read more

SIR के विरोध में पुतला दहन, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को जोड़ने और प्रक्रिया पर रोक लगाने की उठाई मांग
  • Post by Admin on Oct 10 2026

मुजफ्फरपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट), युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (एआईडीवाईओ) और छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की ओर से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कंपनी बाग स्थित प्रधान डाकघà   read more

एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी का मोतीपुर दौरा कल, तिरहुत स्नातक मतदाताओं से करेंगे संवाद
  • Post by Admin on Oct 08 2026

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ संगठनात्मक संपर्क और जमीनी संवाद को मजबूत करने के लिए 9 अक्टूबर को एक विशेष मतदाता मिलन कार्यक्रम तय किया गया है। यह सम्मेलन मोतीपुर के मिश्रौलिया चौक स्थित अमरेंद्र जी विवाह भवन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी होंगे   read more

लखीसराय में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, शहीद द्वार पर फूंका पीएम और चुनाव आयुक्त का पुतला
  • Post by Admin on Oct 07 2026

लखीसराय : जिले के शहीद द्वार के समीप बुधवार को विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और 'एसआईआर' (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सीपीआई(एम), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान   read more

बिहार विधान परिषद चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन, कई सीटों पर आमने-सामने महागठबंधन के दल
  • Post by Admin on Oct 06 2026

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य की सियासत तेज हो गई है। चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। चुनावी मैदान में विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के अलग-अलग उम्मीदवार उतरने से कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर कॠ  read more

​बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर CPI उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को राजद का समर्थन
  • Post by Admin on Oct 05 2026

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 4 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को अपना आधिकारिक समर्थन देने का ऐलान किया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद के राज्य कार्यालय से इस संबंध में औपचारिक समर्थन पत्र जारी किया गया है। पत्र पर राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के   read more

तिरहुत शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे प्रशांत किशोर, सरकार को जवाबदेह बनाने की कही बात
  • Post by Admin on Sep 30 2026

मुजफ्फरपुर: जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर बुधवार को मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित सभा में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन मौजूद रहे। प्रशांत ठ  read more