राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,111 चीज़े में से 281-290 ।
बिहार में मतदाता सूची गड़बड़ी और धांधली के आरोप पर विपक्ष का हल्ला बोल, सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च
  • Post by Admin on Aug 10 2025

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक सोमवार को सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन करेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसद संसद भवन से भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। लगभग एक किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान विपक्षी सांसद चुनावी प्रक्रिया में   read more

तेजस्वी यादव के आरोपों पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा— झूठ और भ्रम फैलाने की आदत छोड़ें
  • Post by Admin on Aug 10 2025

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कड़ा जवाब दिया। पटना में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय विधानसभा में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया था और पटना से अपना नाम हटाने के लिए फॉर्म भी भरा था। सिन्हा ने दावा किया कि उनके पास इसक   read more

वोट चोरी आरोप पर सिंधिया का पलटवार, कहा- जिनका वोट बैंक जब्त, वही लगाएंगे इल्जाम
  • Post by Admin on Aug 08 2025

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बार-बार लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा, "जिनका वोट बैंक जब्त हो गया है, वही तो वोट चोरी का आरोप लगाएंगे।" दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग को घेरने में जुटे हैं।   read more

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर नया आरोप, कहा- वेबसाइट बंद कर सबूत मिटा रहा है आयोग
  • Post by Admin on Aug 08 2025

बेंगलुरु : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। बेंगलुरु में कांग्रेस की 'वोट अधिकार रैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है ताकि चुनावी डेटा से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें। राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग जानता है कि अगर जनता सव   read more

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर इंडिया ब्लॉक एकजुट, भाजपा ने याद दिलाया बूथ कैप्चरिंग का इतिहास
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाने के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक उनके समर्थन में खड़ा हो गया है, जबकि भाजपा ने उनकी नीयत पर सवाल उठाते हुए अतीत का हवाला दिया है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए तथ्यों के साथ मतदाता सूची में गड़बड   read more

राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे पर प्रियंका वाड्रा का हमला – मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच की मांग
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी से जुड़े कथित सबूत पेश करने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इन आरोपों को गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल जांच की मांग की है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से कहा, "राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ पर बड़ा खुलासा किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। चु   read more

वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग की कड़ी प्रतिक्रिया – राहुल गांधी से हलफनामा या माफी की मांग
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों पर आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने राहुल गांधी से इस मामले में हलफनामा (घोषणा-पत्र) देने को कहा है, ताकि उनके दावों की जांच की जा सके। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि राहुल गांधी अपने आरोपों और विश्लेषण को सच मानते हैं, तो उन्हें बिना   read more

तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग का रिमाइंडर नोटिस, 8 अगस्त तक मांगी सफाई
  • Post by Admin on Aug 06 2025

पटना : बिहार में मतदाता सूची को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच राज्य के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव अब खुद चुनाव आयोग के निशाने पर आ गए हैं। दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र से जुड़े मामले में चुनाव आयोग ने तेजस्वी को एक बार फिर रिमाइंडर नोटिस जारी किया है और 8 अगस्त तक संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर संज्ञान ल   read more

बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर संसद में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र 2025 का 12वां दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में नारेबाजी, अध्यक्ष के आसन तक पहुंचे सांसद   read more

बिहार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
  • Post by Admin on Aug 05 2025

पटना : बिहार में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को समय रहते नहीं सुधारा गया, तो राजद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने आ   read more