भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रशिक्षुओं ने ली अखंडता की शपथ
- Post By Admin on Nov 01 2026
मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विवेकानंद वंदना सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सरोज कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डी.एल.एड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं में एकजुटता की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भावी शिक्षकों से अपने जीवन में राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर एनएसएस (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव, डॉ. मिन्नी कुमारी, डॉ. अनामिका रानी, डॉ. हितेन्द्र कुमार, श्री शैलेन्द्र मिश्र, श्री मनोज कुमार, श्री संजय कुमार गुप्त, प्रबाल वेरा, श्री सुरेन्द्र प्रताप, श्री राजन यादव तथा श्री अभिषेक कुमार पाल सहित सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुआ।