राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,248 चीज़े में से 11-20 ।
आरक्षण और यूजीसी पर बंदरा में 25 अक्टूबर को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की विशाल बैठक
  • Post by Admin on Oct 23 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के बंदरा प्रखंड में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की ओर से विशाल बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई है। जारी पोस्टर के अनुसार, बैठक श्यामा बुनियादी विद्यालय, रतवारा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए जाने की बात कही गई है। पोस्टर में यूजीसी रोस्टर, एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण   read more

लखीसराय में 61.52% मतदान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने एनडीए की एकतरफा जीत का जताया भरोसा
  • Post by Admin on Oct 23 2026

लखीसराय : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में लखीसराय जिले के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में कुल 3,758 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ कुल 61.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, सूर्यगढ़ा में 552, हलसी में 603, बड़हिया में 299, चानन में 186, पिपरिया में 110, लखीसराय प्रखंड में 21   read more

बयानबाजी से नहीं संगठन के दम पर जीते जाते हैं चुनाव, कोसी में एनडीए की जीत तय: दीपक कुमार सिंह
  • Post by Admin on Oct 23 2026

लखीसराय : कोसी क्षेत्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए की जीत तय नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी लखीसराय के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद एनडीए के पक्ष में एकतरफा माहौल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के शुरुआती रुझानों और विभिन्न प्रखंडों से मिली रिपोर्टों से साफ है कि मतदाताओं का पूरा समर्थन एनडीए के साथ   read more

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, सारण शिक्षक क्षेत्र में रिकॉर्ड 87% वोटिंग
  • Post by Admin on Oct 23 2026

पटना : बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 2026 के तहत मतदान शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना, तिरहुत, दरभंगा, कोसी और सारण निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया गया।   read more

आधी रात RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी ने पूछा- सर्च वारंट कहां है?
  • Post by Admin on Oct 23 2026

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना में देर रात हुई एक घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह के आवास पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान आवास का गेट नहीं खोले जाने और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए। घटना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जता   read more

मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जन सुराज प्रत्याशी पर केस
  • Post by Admin on Oct 23 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर में जन सुराज के प्रत्याशी श्यामनंदन कुमार यादव के खिलाफ कथित तौर पर चुनाव प्रचार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि मतदान से पहले लागू प्रचार प्रतिबंध की अवधि के दौरान ऑनलाइन माध्यम से चुनाव प्रचार किया गया। जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराए जाने के बाद प   read more

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर कल मतदान, 5.32 लाख मतदाताओं पर रहेगी नजर
  • Post by Admin on Oct 22 2026

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर निर्वाचन से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन सीटों पर चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। इस चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेतॠ  read more

राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में 16 जिलों में मतदान, 85 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट
  • Post by Admin on Oct 22 2026

जयपुर : राजस्थान में ग्रामीण सरकार के गठन की दिशा में गुरुवार को पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान कराया जा रहा है। राज्य की 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चरण में 85,07,306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 6,926 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान शाम 6 बजे तक निर्धार   read more

डॉ. मोहम्मद मुनीब बने युवा जदयू, बिहार के प्रदेश सचिव, बधाइयों का लगा तांता
  • Post by Admin on Oct 16 2026

पटना: डॉ. मोहम्मद मुनीब को युवा जनता दल (यूनाइटेड) बिहार की प्रदेश कमिटी में प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और समर्थकों ने बधाई दी है। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसे युवा संगठन में उनकी भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदाà   read more

लखीसराय पहुंचे पीके, बोले—जाति-धर्म और डर की राजनीति छोड़कर बदलाव के लिए करें मतदान
  • Post by Admin on Oct 16 2026

लखीसराय : जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के सिलसिले में लखीसराय के शिवाय गार्डन में आयोजित स्नातक संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के पक्ष में पढ़े-लिखे मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।   read more