राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज, राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की नामों की सूची
- Post By Admin on Mar 03 2026
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित नामों की घोषणा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई।
जारी सूची के अनुसार बिहार से श्री नितिन नवीन और श्री शिवेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। असम से श्री तेराश गोवाला और श्री जोगेन मोहन को मैदान में उतारा गया है। छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हरियाणा से श्री संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी प्रकार ओडिशा से श्री मनमोहन सामल और श्री सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिन्हा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की ओर से इन सभी नामों को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब संबंधित राज्यों में नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस सूची को आगामी चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।