राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,014 चीज़े में से 121-130 ।
प्रशांत किशोर का तंज, कहा - छः दिन में बिहार की समस्या-मैपिंग कर गए राहुल गांधी
  • Post by Admin on Sep 08 2025

पूर्णिया : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को पूर्णिया के रूपौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने छह दिन में ही बिहार की सभी समस्याओं को समझकर यात्रा पूरी कर ली। रूपौली हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर द्वा   read more

मांझी और चिराग पर भड़के तेजस्वी, बोले– बिहार के विकास में इनकी कोई रुचि नहीं
  • Post by Admin on Sep 07 2025

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और NDA गठबंधन के नेताओं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों को बिहार के विकास और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, "इनकी प्राथमिकता जनता नहीं, बल्क   read more

बाढ़ राहत पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर से छिड़ा विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • Post by Admin on Sep 07 2025

नई दिल्ली : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए राहत पैकेट्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर लगने से सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर बाढ़ राहत कार्यों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है और इसे जनता की तकलीफों पर राजनीति करने वाला कदम बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस की ओर से भेजे गए पैकेट्स   read more

सुदर्शन रेड्डी ने सियासी आरोपों को किया खारिज, उपराष्ट्रपति पद को बताया संवैधानिक जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : इंडिया ब्लॉक गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उनका स्वागत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया। इस अवसर पर सियासी माहौल के बीच उनके स्वागत ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,   read more

तेजस्वी यादव ने बिहार बंद को बताया सुपर फ्लॉप, एनडीए पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाया गया बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए के महिला मोर्चा द्वारा पांच घंटे तक आयोजित इस बंद को आम नागर   read more

बसपा की रणनीति तैयार : बिहार में 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
  • Post by Admin on Sep 04 2025

मोतिहारी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "इस   read more

लखीसराय में माँ के अपमान के विरोध में बिहार बंद पूरी तरह सफल : दीपक कुमार
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के अपमान के विरोध में लखीसराय जिले में एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा। एनडीए के आह्वान पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के प्रमुख बाजार बंद रहे और जनता ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री के अपमान से आहत जनत   read more

लखीसराय में NDA का बिहार बंद सुपर फ्लॉप, जनता ने जताया विरोध : भाकपा
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जिला परिषद लखीसराय ने एनडीए के बिहार बंद को लखीसराय में पूरी तरह सुपर फ्लॉप करार दिया। पार्टी ने कहा कि जनता ने बंद समर्थकों का कोई समर्थन नहीं किया और अपने विरोध और जागरूकता का परिचय दिया। भाकपा ने सवाल उठाए कि मणिपुर में माताओं के निर्वस्त्र घुमाए जाने की शर्मनाक घटना पर अब तक जवाब क्यों नहीं दिया गया। साथ ही बिहार विधानसभा म   read more

पीके का जोरदार हमला, कहा- जनता को चाहिए लालू, नीतीश और मोदी से छुटकारा
  • Post by Admin on Sep 04 2025

अरवल : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज अरवल के कुर्था विधानसभा क्षेत्र में किंजर हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में पहुंचे। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एनडीए के बिहार बंद को बेअसर बताया और जनता की भारी उपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि एन   read more

प्रशांत किशोर का चुनावी इशारा : रोहतास या राघोपुर से बिहार में लाएंगे नया बदलाव
  • Post by Admin on Sep 03 2025

सासाराम : बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस बीच, जन सुराज के सूत्रधार और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में अपने संभावित भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि अभी तक उन्होंने चुनाव लड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक कोई फ़ाइनल   read more