मंत्री बनने के बाद विजय सिन्हा का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
- Post By Admin on May 07 2026
लखीसराय : बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय कुमार सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी लखीसराय जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थ्री स्ट्रैंड रोड स्थित उनके आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार सिन्हा को फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू और प्रमोद कुमार, जिला मंत्री हिमांशु पटेल एवं अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, हिमांशु कुमार, संजय कुमार और चंदन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा के अनुभव और नेतृत्व से बिहार में सुशासन, विकास और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के रूप में वे राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।