विशेष केंद्रीय सहायता की योजनाओं पर डीएम सख्त, नक्सल समन्वय केंद्र का निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश
- Post By Admin on Oct 31 2026
लखीसराय : लखीसराय में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीसराय के जिला पदाधिकारी ने की, जिसमें योजना के तहत संचालित कुल 507 विभिन्न विकास एवं सुरक्षात्मक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वित्तीय अनुशासन पर कड़ा रुख अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21, 2021-22 तथा 2023-24 से संबंधित सभी बकाया डी०सी० बिलों का बिना किसी विलंब के अविलंब समायोजन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
इसके साथ ही, समीक्षा के क्रम में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देते हुए नवनिर्मित पुलिस केंद्र, लखीसराय में चल रहे 'नक्सल समन्वय केंद्र (G+2) भवन' के अपूर्ण निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस परियोजना की कार्यकारी एजेंसी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम (कार्य प्रमंडल, राजगीर) को कार्य की गति तेज करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।