रामगढ़ उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी अपने प्रतिद्वंदी से आगे

  • Post By Admin on Mar 02 2023
रामगढ़ उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी अपने प्रतिद्वंदी से आगे

रामगढ़ : आज देश के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। साथ ही साथ एक राज्य में हुए उपचुनाव का परिणाम आज ही घोषित किया जाएगा। होली से पहले ही रामगढ़ की भूमि होली के रंगों से  रंगीन हो गई। आपको बता दें कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने धमाकेदार जीत हासिल की है। सुनीता चौधरी ने लगभग 22 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी बजरंग महतो से आगे चल रही है।

आजसू प्रत्याशी की इस जीत पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ की बुनियाद पर टिकी है हेमंत सरकार। हमने विकास को एजेंडा बनाकर चुनाव लड़ा है। लेकिन विरोधी भावनात्मक मुद्दा लेकर चला। जनता ने हेमंत सरकार को आईना दिखा दिया है। साथ ही सुदेश ने कहा कि इस चुनाव परिणाम का असर 2024 में होने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्षेत्र से ही चुनाव कार्यक्रम शुरू किया था। अभी तक के मिल रहे रूझानों के मुताबिक रामगढ़ उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी की बड़ी जीत तय है। रामगढ़ की महिलाओं का मानना है कि सुनिता चौधरी बड़े फासले से जीत दर्ज करेंगी।