बिजली के खंभे से टकराई स्कोर्पियो, उड़ गए परखच्चे, दो की मौत

  • Post By Admin on Mar 02 2023
बिजली के खंभे से टकराई स्कोर्पियो, उड़ गए परखच्चे, दो की मौत

सिवान : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर लगातार जारी है। आए दिन राज्य में तेज रफ्तार की वजह से कोई ना कोई घटना सामने आती रहती है। इसकी रोकथाम को लेकर कई नियम भी बनाए गए लेकिन इसके बावजूद भी हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। एक ताजा मामला बिहार के सिवान से सामने आया है। सिवान में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। यह मामला सिवान जिले के बड़हडिया थाना क्षेत्र के तिनभेड़िया गांव के पास की है। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियां टोला से स्कोर्पियो पर सवार 4 लोग सिवान शहर में किसी काम से जा रहे थे। सभी तिनभेड़िया गांव पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफार्मर वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 

मृतक की पहचान शाहिल खान और राजा गब्बर खान के रूप में हुई है। यह दोनों मुर्गियां टोला निवासी बताएं जा रहे हैं। वहीं घायल युवकों को पटना इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों  व्यक्तियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है।