रामगढ़ : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और मांडू विधायक तिवारी महतो ने गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त चंदन कुमार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने क्षेत्र की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और अपने विधानसभा क्षेत्रों को विकसित बनाने के लिए डीसी से सहयोग की अपील की।

विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हमारे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े। हम उपायुक्त से अनुरोध करते हैं कि वे इन योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में हमारा सहयोग करें।”

मांडू विधायक तिवारी महतो ने भी क्षेत्रीय विकास के लिए जिलाप्रशासन से सहयोग की आवश्यकता जताई और कहा कि दोनों क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं की दिशा में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी भी उपस्थित थे।