सामान की जगह अब हो रही पतियों की अदला-बदली, जानें क्या है माजरा
- Post By Admin on Mar 02 2023

खगड़िया : एक अनोखा मामला बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रहा है। दो महिलाओं ने अपने पति की अदला-बदली की है। इतना ही नहीं महिलाओं ने पति के साथ-साथ बच्चों की भी अदला बदली कर दी है। मामला सामने आने के बाद सभी लोग हैरान है। पति के अदला-बदली की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।
बता दें कि दोनों महिलाओं को एक दूसरे के पति से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के पति को एक्सजेंच कर लिया। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के पति से शादी भी कर ली है। इतना ही नहीं दोनों ने बच्चों की भी अदला-बदली कर ली है। एक महिला को चार बच्चें है जबकि दूसरी महिला के दो बच्चें है। मामला खगड़िया जिले के चौथम इलाके की है।
आपकों बता दे खगड़िया के हरदिया गांव के रहने वाले नीरज की शादी पसराहा गांव की रुबी देवी से हुई थी। दोनों चार बच्चों के माता-पिता बन गये। जनवरी 2022 में रुबी अपने मायके गई हुई थी। जहां उसे गांव के ही एक युवक मुकेश से प्यार हो गया। दोनों को पता था कि वह शादीशुदा है लेकिन इसके बावजूद भी एक दूसरे को चाहने लगे। वो कहते है न प्यार अंधा होता है। जब प्यार किसी को हो जाए तो अच्छा बुरा कुछ नहीं दिखता। ठीक वैसा ही मुकेश और रुबी के साथ भी वही हुआ। मुकेश दो बच्चों का बाप था और रूबी चार बच्चों की मां थी। लेकिन दोनों ने इस बात की परवाह किए बिना मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों कही भाग गये।
इस घटना की जानकारी जब रूबी के पति नीरज को चली तो वह बहुत नाराज हुआ। उसने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी यह कदम उठाएगी। नीरज ने रुबी के प्रेमी मुकेश के खिलाफ पत्नी के अपहरण का केस थाने में दर्ज करा दिया। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। तब नीरज ने मुकेश से बदला लेने की ठान ली। बता दें कि मुकेश की पत्नी का नाम भी रुबी है। नीरज मुकेश की पत्नी रुबी को फोन करके बातचीत करने लगा। दोनों के बीच घंटों बातचीत होने लगी। दोनों की बातचीत कब प्यार में बदली गई दोनों को भी पता नहीं चला। फिर क्या था नीरज और रुबी भी एक दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे। नीरज और रूबी ने भी 18 फरवरी मंदिर में जाकर शादी कर ली। यूं कहें तो पति-पत्नी की अदला-बदली हुई है।