ब्रेकिंग : सम्राट चौधरी बने बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

  • Post By Admin on Mar 23 2023
ब्रेकिंग : सम्राट चौधरी बने बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष की आज घोषणा कर दी है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सम्राट चौधरी को सौंप दी है. जेपी नड्डा ने कहा कि सम्राट चौधरी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं जो संगठन को बिहार में नए रूप से शशक्त करेंगे. उनके नेतृत्व में बिहार में बीजेपी और मजबूत होगा । और इसका परिणाम 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. वहीं सम्राट चौधरी को पार्टी के बिहार कमान कि जिम्मेवारी मिलने के बाद बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी बधाई दी है । और कहा है कि बिहार को लोग जल्द ही एक नए रूप में देख सकेंगे । वहीं बधाई देने वाले में बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, बीजेपी मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, ऑक्सीजन बाबा अविनाश तिरंगा समेत अन्य शामिल रहे ।

 बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बेगूसराय से कार्यकर्ता उनके पटना आवास पर जाकर बधाई देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दे रहे हैं। बेगूसराय के सांसद-सह-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा, बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, कुंदन भारती, कृष्ण मोहन पप्पु, सुमित सन्नी, मृत्युंजय वीरेश, सुनील कुमार, निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगा। पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराएगी। सम्राट चौधरी के रूप में बिहार भाजपा को नया कप्तान मिला है जो भाजपा को बिहार में और बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब कमर कस चुकी है और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कटिबद्ध हैं। भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक-सह-बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने जानकारी मिलते ही सम्राट चौधरी के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। कुंदन कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश है। इनके नेतृत्व में बिहार भाजपा नई ऊंचाई हासिल करेगी।