मुजफ्फरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा, "कल से ही हमें जुट जाना है। हर वोटर तक पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है ताकि देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को ही मिलें।" उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विकास के सपने की बात की और जनता को उत्साहित किया।
वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सचिन कुमार ने कहा, "अभी युवा को आगे आना होगा। चुनाव में सभी युवा अपने उपयोगिता को देखते हुए जनता को केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं को सभी लोगों को बताएं।"
बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकुल सिंह, राजा सिंह, अभिषेक सौरभ, चुन्नु यादव, नीतेश दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री आदित्य कश्यप, चंदन यादव, वरुण झा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आशीष रंजन निक्की, अशोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन कुमार, रोहन कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।




















