भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का मुजफ्फरपुर में स्वागत

  • Post By Admin on Aug 18 2024
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का मुजफ्फरपुर में स्वागत

मुजफ्फरपुर : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का आज पटना से पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जाते समय स्थानीय गोबरसही चौक पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल का जिले में पहला आगमन है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में डॉ. दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि हमें बिहार में डबल इंजन की सरकार को बहुमत से स्थापित करना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे स्वयं को एक कार्यकर्ता मानते हैं और कार्यकर्ताओं को सम्मान देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगर जुझारू कार्यकर्ताओं की शक्ति का साथ मिला, तो 2025 में बिहार में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आपका प्रदेश अध्यक्ष हमेशा आपके साथ है।

स्वागत करने वालों में शामिल थे पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री धनंजय झा, नचिकेता पांडेय, नंद किशोर पासवान, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, डॉ. साकेत शुभम् ठाकुर, आशीष अग्रवाल, राकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, विजय पांडेय, भारत रत्न यादव, राशि खत्री, विकास गुप्ता, फेकु राम, डॉ. रागिनी रानी, अनिल गुप्ता, रवि रंजन शुक्ला, आलोक राजा, धीरज सिंह, आनंद कुमार सिंह, अबोध साह, किशन चौधरी, उत्पल रंजन, प्रकाश बबलू, अनिल सिंह, शंभु सिंह, शान्तनु शेखर, आदित्य कश्यप, रामनरेश साहनी, अनिल यादव, संजीव झा, दिवाकर झा, अमित राठौर, प्रकाश राम, सचिन राम, ममता कुमारी आदि।