मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के सभागार में भाजपा के जिला सदस्यता अभियान का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि जिले में सात लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, और उन्होंने सभी कार्य सहयोगियों से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के एजेंडा पर बात होनी चाहिए। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए विकास का मतलब केवल उनके परिवार का विकास है। जबकि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए मजबूती से काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्द ही मेट्रो और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं शहर को मिलेंगी, और एक ऑडिटोरियम भी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से कम से कम एक-एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इसके बाद, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महापौर निर्मला साहू, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक राजू सिंह, रामसूरत राय, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधानपार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, पद्मश्री राजकुमारी देवी, श्यामसुन्दर भीमसेरिया, डॉ. राजीव कुमार सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री धनंजय झा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, त्रिविक्रम नारायण सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, और अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।