विविध समाचार
- Post by Admin on Dec 28 2024
ठंड का मौसम आते ही स्किन की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। रूखी और बेजान त्वचा से निजात पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स का खतरा भी रहता है। ऐसे में घर पर गुलाब के ताजे फूलों से बना मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक और असरदार विकल्प हो सकता है। गुलाब के फूलों का सही इस्तेमाल अक्सर गुलाब के फूलों का उप read more
- Post by Admin on Dec 28 2024
समस्तीपुर : ठंड का मौसम इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी बेहद कठिन हो सकता है। ठंडी हवाओं, भोजन की कमी और पानी के जम जाने से पक्षियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे में, हम थोड़ी सी देखभाल से उनकी मदद कर सकते हैं। पर्यावरण प्रेमी और शिक्षक सतानंद ज़ । अर्णव आर्या पाठक ने अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की आदत को अपनाया है और साथ ही दूसरों से भी अपील की है कि वे भ read more
- Post by Admin on Dec 26 2024
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई हैं। इसमें दो पक्ष एक बिल्ले के मालिकाने को लेकर थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों ने दावा किया कि बिल्ला उनका है और इसे लेकर थाने में घंटों बहस चली। इस अजीब विवाद का समाधान पुलिस ने एक दिलचस्प तरीका अपनाकर किया। थाने में हुआ बिल्ले का फैसला शकील नामक व्यक्ति की दो पुत्रियां थाने पहुंचीं और तहरीर दी कि उनका राजस्था read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
वर्तमान में दुनिया जिन संकटों का सामना कर रही है, जैसे जैव विविधता का नुकसान, पानी की कमी, भोजन की असुरक्षा, स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे और जलवायु परिवर्तन यह सभी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब तक, इन्हें अलग-अलग मुद्दों के रूप में देखा गया और सुलझाने का प्रयास किया गया। 17 दिसंबर 2024 को इंटरगवर्नमेंटल साइंस-पॉलिसी प्लेटफॉर्म ऑन बायोडायवर्सिटी एंड इकोसिस्टम सर्विसेज (IPBES) ने read more
- Post by Admin on Dec 17 2024
साल 2030 तक भारत के क्लीन एनर्जी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सरकार को ऑफ़शोर विंड एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) और ग्रीन हाइड्रोजन (जीएच2) जैसे क्षेत्रों में मदद बढ़ानी होगी। यह बात एक नई रिपोर्ट में सामने आई है। क्या कहती है रिपोर्ट? सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नॉलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईआईएसडी) की रिपोर्ट म read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
गूगल ने 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए विषयों की सूची जारी की है जिसमें क्रिकेट और राजनीति का दबदबा देखने को मिला। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और T20 वर्ल्ड कप ने ओवरऑल कैटेगरी में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, राजनीति और आगामी ओलंपिक ने भी लोगों की दिलचस्पी को आकर्षित किया। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, IPL 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया कीवर्ड रहा। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
इंदौर : इंदौर शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए चल रहे विशेष अभियान के दौरान बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजवाड़ा इलाके के शनि मंदिर के पास भीख मांग रही एक महिला को रेस्क्यू किया। तलाशी लेने पर महिला के पास से करीब 75 हजार रुपये नकद बरामद हुए। जब अधिकारियों ने इस बारे में पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि यह उसकी केवल 10 दिनों की कमाई है। read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
सुदामा न्यूज़ : गूगल ने साल 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राजनीति, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। सालभर की चर्चाओं और घटनाओं ने इन नामों को सुर्खियों में बनाए रखा। आइए जानते हैं टॉप-10 में कौन-कौन से नाम शामिल हैं: 10. लक्ष्य सेन उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
साइंस और टेक्नोलॉजी के इस दौर में असंभव जैसा कुछ नहीं रहा। जापान के इंजीनियरों ने एक ऐसा अनोखा आविष्कार किया है जिसने सबको चौंका दिया है। उन्होंने एक ऐसी वॉशिंग मशीन बनाई है जो इंसानों को साफ कर सकती है। इस अद्भुत मशीन का नाम "मिराई निन्जेन सेंटाकुकी" रखा गया है, जिसका मतलब है "भविष्य की मानव वॉशिंग मशीन"। कैसे काम करती है यह वॉशिंग मशीन? यह मशीन इंसानों को मात् read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
तमाम चीजों की तरह 'दुकान दउड़ी' भी तरह-तरह की होती हैं। तरह -तरह की 'दुकान दउड़ी' तरह-तरह के लोग तरह-तरह से चलाते हैं। कुछ दुकानें स्वयं चलती हैं, कुछ चलायी जाती हैं और कुछ चलानी पड़ती हैं। कुछ गोचर होती हैं, कुछ अगोचर! अगोचर दिखाई तो नहीं देती, किंतु होती अवश्य हैं और उसमें बिना पूंजी लगाए ही चांदी-ही चांदी! इस दुकान दउड़ी को वही चला सकते है, जिनकी कुंडली के सप्तम भाव में वृहस्पति read more