सुनीता विलियम्स रोजाना देखती हैं 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त

  • Post By Admin on Nov 04 2024
सुनीता विलियम्स रोजाना देखती हैं 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त

हम में से अधिकतर लोग एक दिन में केवल एक बार सूर्योदय और एक बार सूर्यास्त का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहने वाली अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक दिन में 16 बार सूर्योदय और 16 बार सूर्यास्त देखती हैं।

दरअसल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी से करीब 260 मील यानी करीब 418 किलोमीटर ऊपर है और हर समय करीब 17500 मील प्रति घंटे यानी 28160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगा रहा है। इसकी स्पीड 5 मील प्रति सेकेंड यानी 8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। 

स्पेस स्टेशन की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ 90 मिनट में पृथ्वी का एक पूरा चक्कर लगाता है। जिससे हर 45 मिनट में एक सूर्योदय और एक सूर्यास्त दिखाई देता है। 

इस कारण से सुनीता विलियम्स जैसे अंतरिक्ष यात्री एक दिन में 16 बार इस अद्भुत दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।