शाहजहाँपुर/ न्यूज़ डेस्क – शाहजहाँपुर जिले की ब्लॉक जलालाबाद में थाना क्षेत्र अल्हागंज के ग्राम बिचपुरिया में रामगंगा नदी में अचानक मगरमच्छ आ गया जिसने अभी एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया जिससे आहत होकर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अल्हागंज को दी जिसके बाद बन विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन, आगरा से आयी टीम सहित स्थानीय ग्रामीणों की मदद के बाद कई दिन तक चले अभियान के बाद अल्हागंज के लोगो ने उसको कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया मगरमच्छ ।
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मछुआरों की अहम भूमिका रही है जिन्होंने जाल डाला और मगरमच्छ को मछली के जाल में फांस लिया हालांकि टीम ने भी लोहे के जाल में मुर्गा बाँधकर प्रयास किया । मगरमच्छ को पकड़ने के बाद ट्राली में डालकर टीम लेकर चली गयी ।
























