ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,219 चीज़े में से 9,131-9,140 ।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं/अविभावकों के नाम पत्र
  • Post by Admin on Apr 14 2024

लखीसराय : जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी-सह- उप विकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग लखीसराय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय के मार्गदर्शन में पूरे जिले के 100 विद्यालय/उच्च-विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने अभिभावकों के नाम कुल 20000 अनुरोध पत्र/निवेदन पत्र के माध्यम से मतदान में सुनिश्चित भागीदारी एवं मतदान के प्रतिशत को बढ़ान   read more

महादलित टोलों में डोर टू डोर चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Apr 13 2024

लखीसराय : लोकसभा चुनाव 2024 के स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत कल्याण विभाग द्वारा विकास मित्रों के सहयोग से लखीसराय जिला के महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, संध्या चौपाल एवं हस्ताक्षर अभियान (डोर टू डोर) के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लखीसराय जिलान्तर्गत लखीसराय प्रखण्ड के वार्ड नं०-33 के महादलित टोला एवं वार्ड नं०-03 के इंगलीश पासवान टोला, पिपर   read more

जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Apr 13 2024

पटना : शनिवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रांत संघचालक माननीय राज कुमार सिन्हा एवं भाग संघचालक माननीय भरत पूर्वे  ने "रूद्राक्ष " वृक्ष का रोपण करके किया। इस दौरान पूज्य वृक्ष समी, औषधीय वृक्ष  दालचीनी, तेजपत्ता, प   read more

लक्ष्मी-नारायण यज्ञ का आयोजन, किया गया ध्वजारोहण
  • Post by Admin on Apr 13 2024

लखीसराय : प्रखंड हलसी के बल्लोपुर में शनिवार को श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया। आचार्य पंडित गणेश पांडेय ने 24 मई, 2024 से प्रारंभ होने वाले यज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण करवाया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका बल्लोपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार व उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी तथा सहायक यजमान की भूमिका रवि यादव व उनकी धर्मपत्   read more

नहीं रूक पा रही अवैध शराब की कालाबाजारी
  • Post by Admin on Apr 13 2024

लखीसराय : जिले में शराबबंदी के तहत लगातार जारी कार्यवाई के बावजूद अवैध शराब की कालाबाजारी नहीं रूक पा रही है। दूसरे शब्दों में ऐसा भी कह सकते हैं कि इस कानून के रक्षक ही भक्षक बने हुए है जिसके चलते 7 साल बीतने के बाद भी यह कानून धरातल पर अमली-जामा नहीं पहन पा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीने वाले एवं बेचने वाले को न्यायालय से जल्द ही बेल मिल जाने से किसी तरह का खौफ नहीं रह गया   read more

माउंट लिट्रा जी स्कूल में टैलेंट हंट शो का आयोजन
  • Post by Admin on Apr 13 2024

लखीसराय : शनिवार को जिले के माउंट लिट्रा जी स्कूल में टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया। बच्चो में छिपी हुई उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना, उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना, उनका सर्वांगीण विकास करना एवं बच्चे हर अवसर के लिए तैयार रहे, जैसे उद्देश्यों को लक्षित करते हुए विद्यालय ने इसका आयोजन सफलतापूर्वक किया। सत्र 2024-25 क   read more

चुनावी माहौल में उपेक्षित हो रहे चैती छठ व्रती, सरकारी सुविधाएं गौण
  • Post by Admin on Apr 13 2024

लखीसराय : इस चुनावी महासंग्राम में जिला प्रशासन, राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोक आस्था के महान पर्व चैत्र नवरात्र और चैती छठ व्रतियों की सुविधाओं का बलिदान देकर आम अवाम के व्रती को कहीं बिन पानी वाली पोखर में स्नान कर अर्घ्य देने तो कहीं पूर्णतः प्रदूषित पानी में पर्व मनाने को विवश कर दिया है। यह चार दिवसीय अनुष्ठान हिंदू समाज का सबसे पवित्र और संयमित पर्व है, जि   read more

ग्वालियर लोकसभा के राजशाही सीट पर हो रही गोरिल्ला युद्ध
  • Post by Admin on Apr 13 2024

ग्वालियर : ग्वालियर का नाम आते ही आंखों के आगे राजा-महाराजा और लाव-लश्कर जैसे दृश्य तैरने लगते हैँ। 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष की गाथाओं से लेकर सिंधिया परिवार के राजनीति में दखल का दशकों पुराना इतिहास हर लोकसभा चुनाव में यहां की सीट को देशभर में चर्चित बनाता रहा है। भाजपा की ओर से यहां के दोनों दिग्गज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय   read more

कांग्रेस की महारथी अपनी ही सीट पर उलझ रहे, संगठन की गतिविधियां हो रही प्रभावित
  • Post by Admin on Apr 13 2024

भोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने उन नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है, जिनके ऊपर पार्टी  प्रत्याशियों के पक्ष में संगठन की सक्रिय कार्यों की जिम्मेदारी थी और अन्य संगठन के ये महारथी अपनी ही सीट पर चुनाव में उलझकर रह गए हैं। पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा और सतना आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम को बैतूल लोकसभा सीट स   read more

सक्षम एप्स के जरिये दिव्यांग मतदाताओं को दिए जा रहे निर्वाचन संबंधी जानकारी
  • Post by Admin on Apr 13 2024

धमतरी : निर्वाचन में सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें अहम भूमिका निभा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं सहभागिता बढ़ाने में सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत निर्वाचन आयोग नई तकनीकों और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग निर्वाचन को और ज्यादा सुगम, निष्पक्ष तथा समावेशी बनाने में कर रहा है। इन्हीं सुविधाओं में से एक है सक्षम एप।   read more