ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,025 चीज़े में से 8,711-8,720 ।
डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय की प्राचार्या को अपमानित करने का आरोप, छात्र जदयू ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय की प्राचार्या रेखा कुमारी को बैठक के दौरान अपमानित करने और पद से इस्तीफा देने के लिए विवश किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलपति द्वारा प्राचार्या को वित्तीय अधिकारों से भी वंचित कर दिया गया है l जिससे महाविद्यालय में प्रशासनिक संकट पैदा हो गया है। इस घटना के विरोध में छात्र जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचि   read more

भारत माता तेरी विजय कविता से गूंजा अफ्रीका, मुजफ्फरपुर के लाल ने किया कमाल 
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते सप्ताह अफ्रीका के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने 17 अक्तूबर की शाम अफ्रीका के मालवी में भारतीय मूल के करीब 600 से अधिक लोगों से मुलाकात की। इस विशेष कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के अलकापुरी निवासी इंजीनियर और साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा भी मौजूद थे। उन्हें मालवी के हाई कमिशन की ओर से विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में बुलाया गया था   read more

रेल पुलिस और बचपन बचाओ अभियान की सघन जांच में 2 मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 बच्चें मुक्त
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेल पुलिस और बचपन बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस दौरान 6 से अधिक बच्चों को मुक्त कराया, जिन्हें बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच   read more

बिहार विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रमाण पत्र वितरण समारोह
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क 2021 के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्षा प्रो. नीलम कुमारी ने की l जबकि मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कुलपति ने शोध छात्रों को शोध के तकनीकी पहलुओं और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रो. ओम प्रका   read more

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंची अनीका
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता 22 से 25 अक्टूबर तक सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में हो रही है। बालिका अंडर-14 वर्ग में मुजफ्फरपुर की अनीका सिंह ने शानदार प्रदर्शन क   read more

मुजफ्फरपुर में हरित दिवाली का संदेश, वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बीते गुरुवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद, पटना द्वारा वायु प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। "सूत्रधार" पटना, बिहार के कलाकारों ने शहर के प्रमुख स्थलों कच्ची पक्की चौक, गोबरसही चौक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय भगवानपुर और रामदयालु सिंह महाविद्यालय में "हरित दिवाली, स्वस्थ   read more

उड़ान परियोजना के तहत करियर परामर्श और कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Oct 24 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, और यूनिसेफ के सहयोग से संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत 24 अक्तूबर को महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में किशोर-किशोरियों के मार्गदर्शन और कौशल विकास के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं और रुचियों के अनुरूप करियर परामर्श देना और उनके आत्म-विश्वास को बढ़ाना था। का   read more

मनरेगा की समीक्षा बैठक : कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • Post by Admin on Oct 24 2024

लखीसराय : गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर के मंत्रणा कक्ष में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। खेल मैदान विकास पर जोर प्रखंडवार समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 76 खेल मैदानों का सर्वेक्षण पूरा कर सूची तैयार की गई   read more

महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी ने किया नामांकन
  • Post by Admin on Oct 24 2024

जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान डॉ. अंसारी के समर्थकों की एक बड़ी संख्या उनके साथ उपस्थित रही, जिसने जामताड़ा में एक शक्ति प्रदर्शन किया। डॉ. इरफान अंसारी ने नामांकन के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जामताड़ा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। आपके समर्   read more

AIMIM ने पाकुड़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया, हाजी तनवीर आलम बने उम्मीदवार
  • Post by Admin on Oct 24 2024

पाकुड़ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पाकुड़ क्षेत्र से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हाजी तनवीर आलम को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। हाजी तनवीर आलम की उम्मीदवारी पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है। पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके नाम की घोषणा के बाद उत्साह का इजहार किया है। उन्होंने   read more