ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,788 चीज़े में से 3,521-3,530 ।
चेन्नई के बाद अब कोयंबटूर तक पहुंचा मगिलची, तमिलनाडु पुलिस ने मानसिक स्वास्थ्य योजना का किया विस्तार
  • Post by Admin on May 26 2025

चेन्नई : चेन्नई और दक्षिणी जिलों में मिली उल्लेखनीय सफलता के बाद तमिलनाडु पुलिस ने अपनी महत्वाकांक्षी मानसिक स्वास्थ्य कल्याण योजना ‘मगिलची’ का विस्तार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भी कर दिया है। अब कोयंबटूर, सलेम, तिरुपुर समेत कुल आठ जिलों में यह योजना लागू कर दी गई है, जिससे हजारों पुलिसकर्मी लाभान्वित हो सकेंगे। 'मगिलची'—जिसका अर्थ है 'खुशी'—को पुलिस   read more

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, कर्नल सोफिया के परिवार ने दी भावुक प्रतिक्रिया
  • Post by Admin on May 26 2025

वडोदरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे। वडोदरा में आयोजित भव्य रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह पर लोगों ने फूल बरसाकर अपने नेता का स्वागत किया। मोदी का यह दौरा दो दिनों का है, जिसमें वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। रोड शो के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिल   read more

पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर की रामदयालु शाखा का विधिवत पुनर्गठन, सुशील कुमार ठाकुर बने अध्यक्ष
  • Post by Admin on May 25 2025

मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिकों की एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर की रामदयालु शाखा का आज विधिवत पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “ऑपरेशन सिंदूर” में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से सुशील कुमार ठाकुर को रामदयालु शाखा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि नितिन कुमार क   read more

मड़वन प्रखंड में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों ने उठाई पेयजल व विद्युत समस्याएं
  • Post by Admin on May 25 2025

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने रविवार को कांटी विधानसभा क्षेत्र के मड़वन प्रखंड के भटौना धानुक टोला एवं सलाहपुर गांव में किसान-मजदूर युवा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत बिल में गड़बड़ी, बिना सूचना विद्युत लाइनों का काटा जाना, भूगर्भ जलस्तर में गिरावट के कारण पेयजल संकट   read more

लागोरी संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की रणनीति तय
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : राज्य स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता को लेकर लखीसराय लागोरी संघ की अहम बैठक रविवार को विष्णुपुर स्थित नव पवित्रम स्कूल परिसर में आयोजित की गई। संघ अध्यक्ष नीरज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 26-27 मई को बेगूसराय में होने वाली बालक अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता के लिए रणनीति बनाई गई और जिले से प्रतिभागियों के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का शु   read more

जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : गाँव-गाँव में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जीविका द्वारा चलाया जा रहा महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण बिहार में नई ऊर्जा और बदलाव की इबारत लिख रहा है। रविवार, 25 मई 2025 को लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के कई गाँवों में एक साथ यह संवाद आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों महिलाओं ने चौपाल पर जुटकर अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और अन्य   read more

लायंस क्लब द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : लायंस क्लब के तत्वावधान में रविवार को लायंस फाउंडेशन हॉल में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श प्रदान करना था। शिविर में लायंस क्लब के लायन डॉ. कंचन एवं चार्टर सदस्य ल   read more

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पर्यावरण भारती ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पर्यावरण भारती द्वारा रविवार, 25 मई 2025 को पिपरिया ग्राम में एक सराहनीय पहल की गई। संगठन ने आयुषी विद्या के जन्मदिवस के अवसर पर फलदार नींबू और पुष्पों के पौधों का वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी प्रशांत कुमार यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक रामबि   read more

विश्व योग दिवस को भव्य बनाने को लेकर लखीसराय में भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक सम्पन्न
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : आगामी विश्व योग दिवस कार्यक्रम को भव्य और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने को लेकर भारत स्वाभिमान न्यास परिषद, लखीसराय की ओर से एक अहम बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक शहर के नया बाजार स्थित लाली पहाड़ी के समीप किऊल नदी तट के विश्वनाथपुरम स्थित नाथ पहिलक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जिला प्रभारी नाथ अमिताभ, सह प्रभारी ज्याला, कोषाध्यक्ष अरविंद   read more

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 28 मई को लगेगा नियोजन मेला
  • Post by Admin on May 25 2025

लखीसराय : जिले के युवाओं और बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 28 मई को बृहद पैमाने पर जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लखीसराय शहर के व्यस्तम इलाके नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय   read more