ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Mar 07 2023
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पिछले नौ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का 'ब्राइट स्पॉट' कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकास के अवसर पैदा करने के लिए वित्तीय सेवाओं की क्षमता बढ़ाना' विषय पर बजट के बाठread more
- Post by Admin on Mar 07 2023
इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में चंबल क्षेत्र के खूंखार दस्यु सरगना जगजीवन परिहार ने 17 साल पूर्व चौरेला गांव में ऐसी खूनी होली खेली थी, जिसे आज भी गांव वाले भूल नहीं पाये हैं। उन दिन प्रदेश में डाकुओं का आंतक था और उनमें चंबल के डकैतों की दहशत कई राज्योें तक फैली हुइ थी। इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इटावा में थाना बिठौली क्षेत्र के अंतर्गत चौरेला गांव में 16 मार्च 2006 को हुई read more
- Post by Admin on Mar 07 2023
बेगूसराय: सामाजिक सौहार्द और रंगों से सराबोर होने वाले पर्व होली को लेकर हर ओर धूम मची है। जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते रात पन्हास रिसॉर्ट में पैगाम-ए-अमन कमेटी द्वारा होली मिलन सह हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशिय read more
- Post by Admin on Mar 07 2023
सिवान : जीआरपी ने सिवान रेलवे स्टेशन पर बीती रात 10 बजे काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13020) के यात्री रमेश चंद्र कुशवाहा के पिट्ठू बैग से 21 लाख 46 हजार रुपये कैश बरामद किया है। यह जानकारी एसपी (रेलवे) कुमार आशीष ने दी। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर शराब की बरामदगी एवं तस्करी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह उपलब्धि हाथ लगी। रमेश चंद्र कुशवाहा उत्तर प्रदेश के रहने ठread more
- Post by Admin on Mar 06 2023
मुंबई : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ओर आलिया सिद्दीकी कुछ दिनों से खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं. कुछ दिन पहले आलिया सिद्दीकी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें ओर उनके बच्चों को एक्टर ने घर से बाहर निकल दिया है. इस पर अब नवाजुद्दीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनके ऊपर लगाए आरोप पर झूठा बताया है. नवाजुद्दीन ने दावा किया है कि वह पहले से ही तलाकशुदा हैं. नवाजुद्दीन सिठread more
- Post by Admin on Mar 06 2023
पटना: अब दानापुर से बिहटा के तरफ से जाने वाले ट्रकों के परिचालन को रोक दिया गया है. अब ट्रकों का परिचालन नौबतपुर से होते हुए पटना के लिए होगा. इस इलाके में बन रहे एलिवेटेड रोड निर्माण की वजह से यह नियम बनाया गया है. बता दें कि एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की वजह से जगह-जगह ट्रैफिक का डायवर्जन होना है. इस दौरान दोनों तरफ से भारी वाहनों का परिचालन की वजह से भीषण जाम लग सकता है. जब ठread more
- Post by Admin on Mar 06 2023
रांची : इस वक्त कि बड़ी खबर झारखण्ड की राजधानी रांची से सामने आ रही है. रांची में पाईप के गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. आग लगने कि वजह से लाखों का नुकसान होने कि आशंका जताई जा रही है. बता दें कि रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गयी है. आग लगने की वजह से पूरा इलाका धुएं से काला हो गया है. गोदाम में आग लगने की वजह सà read more
- Post by Admin on Mar 06 2023
पटना: नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी. सीबीआई ने पूर्व मंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की. करीब पांच घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई. सीबीआई की टीम सुबह दस बजे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंची थी. बता दें कि सीबीआई की टीम जैसे ही बाहर निकली वैसे ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी विधान परिषद के लिए रवाना हो गई. विधान परिषद ठread more
- Post by Admin on Mar 06 2023
पटना: नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है. सीबीआई कि टीम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है. इसी बीच राबड़ी आवास के बाहर समर्थक धरना पर बैठ गए है और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक यह सिलसिला ठread more
- Post by Admin on Mar 06 2023
पटना: यदि आपको भी आपकी गर्लफ्रेंड से धोखा मिला है तो आप सुने नीलकमल सिंह का रिलीज हुआ दर्द भरा गाना. नीलकमल सिंह अपने गानों से खूब दर्शकों को मनोरंजन करवाते नजर आ रहे है. लेकिन इन दिनों उनका मूड कुछ रूठा रूठा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक दर्द भरा गाना वायरल हो रहा है. जिसमें वह गर्लफ्रेंड की जुदाई सह नहीं पा रहे हैं. इस गाने में खुशी तिवारी ने नीलकमल सिंह की गर्लफ्रेंठread more