ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jun 16 2023
मुजफ्फरपुर : जिला के नगर निगम वार्ड-39 पुरानी गुदरी, भवानी सिंह मार्ग पर शुक्रवार दिनांक 16 जून, 2023 को वहां के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड-39 के लोग महीनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का निवारण नहीं किया जा रहा है। अंततः कोई विकल्प न दिखने पर वहां के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन का सहारा लिया। संवाददाता से बात read more
- Post by Admin on Jun 16 2023
पटना : बिहार की राजनीती कब किस ओर करवट लेगा इसका अनुमान लगाना बहुत ही मुश्किल है. जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद से पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं होने की अटकलें लगाई जा रही थी. विपक्षी दल पार्टी में हुए इस उठापठक का जमकर आनंद लेने के साथ ही अपनी राजनीती की रोटी सेंकने के फ़िराक में लगे हुए थे. इस सब के बीच शुक्रवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मा read more
- Post by Admin on Jun 14 2023
मेरठ : सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा इसके नकारात्मक प्रभाव हैं। सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जो रातों रात किसी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। वहीं, किसी को चंद मिनटों में अर्श से फर्श पर गिरा सकता है। सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी बड़ा जल्दी वायरल हो जाता है। लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से प्रकाश मे read more
- Post by Admin on Jun 14 2023
एक नए विश्लेषण से यह पता लगता है कि कार्बन डाइऑक्साइड रिमूवल (सीडीआर) तकनीक के कम से कम इस्तेमाल और सस्टेनेबिल तरीक़े को अपनाकर अगर हम ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना चाहते हैं तो 2030 तक पांच गुना तेज़ दर से हमें 1.5 टेरा वाट (TW) नई विंड और सोलर ऊर्जा क्षमता को स्थापित करने की ज़रुरत है। वैश्विक पवन और सौर क्षमता को इस read more
- Post by Admin on Jun 14 2023
लखनऊ : देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सेवाएं पहुंच गई हैं। सभी जिला मुख्यालयों को 5जी नेटवर्क से कवर करने वाला रिलायंस जियो एकमात्र ऑपरेटर है। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने इसी साल फरवरी में आयोजित यूपी-इन्वेस्टर समिट के दौरान, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों को 5जी नेटवर्क से ज read more
- Post by Admin on Jun 12 2023
मुजफ्फरपुर: आज का मुजफ्फरपुर बंद अद्भुत रहा, जनता जीत गई और बिजली विभाग हार गई। नेता पीछे रह गए और जनता आगे बढ़ गई। यह कहना है बिहार सिविल सोसायटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर का, जिन्होंने रविवार को ही पत्रकार वार्ता में घोषणा कर दी थी कि बंद के दौरान हम बल प्रयोग नहीं करेंगे। हमारे हाथों में टायर, मोमबत्ती, माचिस व डंडे की जगह गुलाब के फूल होंगे और उसे हम दुकानदारो read more
- Post by Admin on Jun 12 2023
तेलंगाना : बीते रविवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन के 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने गर्भवती महिलाओं को 'सुंदरकांड' का पाठ करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए 'सुंदरकांड' का पाठ करें और उन्हें रामायण जैसे महाकाव्यों को भ read more
- Post by Admin on Jun 12 2023
मध्य प्रदेश : चुनाव नजदीक आते ही तमाम पार्टियां लुभावने वादों की झड़ी लगा देते हैं. कोई मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी जैसे वादे करके सत्ता में आना चाहता है तो कोई अच्छी सड़कें, खातों में हर महीने रूपए भेज कर सत्ता सुख पाने लालसा रखता है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से वडा किया है कि जब वो सत्ता में आ जायेंगे तो मात्र 500 रूपए में गैस सिलिंडर मुहैया करवाएंगे. कांग्रेस के इस read more
- Post by Admin on Jun 12 2023
मुजफ्फरपुर : हिंसा और खून खराबा को समाप्त करने के उद्देश्य से सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक व लोक कलाकार सुनील कुमार, बस्तर संभाग के अलग-अलग प्रखंडों में रंग बिरंगे कठपुतली के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दो महीने के शांति यात्रा पर निकले लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि शांति यात्रा की शुरुआत 15 अप्रैल से शुरू हुई है जो 15 जून को खत्म होगा read more
- Post by Admin on Jun 11 2023
पर्वतों और नदियों ने मुझे हमेंशा से विचलित किया है, इनका बन्धन भी अलौकिक है। स्वभाव में एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत... नदियों के लिए जीवन का अर्थ वेग है और पर्वतों के लिए योग। चिरकाल से विपरीतियों ने ही इनको जोड़े रखा है। उन तपस्यारत पर्वतों ने नदियों को ऐसे त्याग दिया है जैसे योगियों ने भाव को। निश्चय ही नदियाँ मन का तरल रूप हैं। एक ओर जहाँ सरिता प्राणदायिनी है वहीं दूसरी ओर वह संहार read more