ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jun 20 2023
कैमूर : मंगलवार दिनांक 20 जून, 2023 को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा विद्यालय बाल परिवहन समिति से संबंधित बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। विद्यालय वाहनों के लिए मानक के अनुसार बस के पीछे-सामने स्पष्ट रूप से ऑन स्कूल ड्यूटी प्रदर्शित करना होगा। सभी वाहनों में 1 प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखना अनिवार्य होगा। वाहन में अग्निशमक यंत्र लगाना अनिवार्य होगा। read more
- Post by Admin on Jun 20 2023
छपरा : जिले में कालाजार के नए मरीजों की खोज के लिए 20 जून से अभियान शुरू किया गया है। जिसके सफल संचालन के लिए बीते दिन आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया गया। जिसमें उन्हें आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डर्मल लीशमैनियासिस (पीकेडीएल) के लक्षणों की पहचान के साथ-साथ रेफर करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस क्रम में सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में आशा फैसिलिटेटर और कार्यकर्ताओं क read more
- Post by Admin on Jun 20 2023
वाराणसी : बनारस की बुनाई किसी पहचान की मोहताज नहीं है। काशी के कारीगरों की अंगुलियों का जादू, यहां की साड़ियों और कपड़ों में देखते ही बनता है। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में लगी ‘स्वदेश’ प्रदर्शनी में इस महीन कलाकारी ने कद्रदानों का दिल जीत लिया। बनारसी बुनाई के उस्ताद रामजी और मोहम्मद हारून ने हाथ की इस कला से दुनिया भर के ग्राहकों को रूबरू कराया। साथ ही read more
- Post by Admin on Jun 19 2023
मुजफ्फरपुर: ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की तरफ से बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने की मांग उठाई गई है। इसके तहत 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू ना करने की मांग सरकार व राजभवन से किया गया है। इसको लेकर सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला सचिव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सचिव कंचन कुमार ने कहा कि राजभवन नई read more
- Post by Admin on Jun 19 2023
लखीसराय: डीजीपी आर. एस. भट्टी के निर्देश पर लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बड़ी कार्यवाई करते हुए चार वैसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस पर हमला मामले में वर्षों से फरार चल रहे थे। लखीसराय एसपी की यह कार्यवाई किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में हुई है। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी के पास से एक देशी मासकेट भी बरामद किया है। पुलिस की यह कार्यवाई भीलेज क्राइम नोट बुक के तहत की गई ह read more
- Post by Admin on Jun 18 2023
मुजफ्फरपुर : रविवार को महाकाल सेवा दल की ओर से बनारस बैंक चौक स्थित व्याहुत सभा भवन में श्रावणी मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश सराफ ने की। बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के आरंभ में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि अगले महीने के प्रथम सप्ताह से हम सभी का प्रिय महि read more
- Post by Admin on Jun 16 2023
लखीसराय : शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर में आपदा से बचाव एवं राहत को मद्देनजर रखते हुए संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रील का आयोजन किया। इस दौरान अविलंब नाव तैयार कर उसमें बचाव टीम के साथ तैनात होकर रेस्क्यू के लिए पानी में निकलने का अभ्यास करने से लेकर डूबते मनुष्य को बचाने के उपरान्त सीपीआर देने आदि का भी गुर सिखाया गया। एनडी read more
- Post by Admin on Jun 16 2023
लखीसराय : बीते शाम प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में कार्यवाई करते हुए जिला पुलिस की टीम ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव से अशोक सिंह के पुत्र बिक्की कुमार को एक देशी कट्टा एवं 8 जिंदा कारतूस के साथ रंगेहाथ उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर शुक्रवार को एएसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि अशोक सिंह क read more
- Post by Admin on Jun 16 2023
पुराने हो चुके और फंसे हुए थर्मल पावर प्लांट्स के रणनीतिक अधिग्रहण और फिर रिवाइवल या पुनरुद्धार से राज्य के स्वामित्व वाली भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक, NTPC, बैंकों को अपनी बैलेंस शीट सुधारने में मदद कर सकती है। यह निष्कर्ष है इंस्टिट्यूट फॉर एनर्जी इकनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (आईईईएफए) की ताज़ा रिपोर्ट का, जिसमें 6.1GW की ऐसी संचयी क्षमता वाले छह बिजली संयंत्रों की पहचान की ग read more
- Post by Admin on Jun 16 2023
वैशाली : राजनीति में जनता सबसे अहम है। जनता जिस पार्टी या नेता को चाहे सत्तारूढ़ कर सकती है और जब चाहे उसे सत्ता से बेदखल कर सकती है। देश में आजकल सभी पार्टियां एकजुट होकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने को जुगत भिड़ा रहे हैं। वहीं जनता के दिल और दिमाग में जैसे मोदी नाम छप चुका है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को जनता के read more