ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,573 चीज़े में से 12,281-12,290 ।
विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में टीम वर्क एंड कोलैबोरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में "टीम वर्क एंड कोलैबोरेशन" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन ट्रांस यूनियन कंपनी, बैंगलोर की एचआर बिजनेस पार्टनर आकांक्षा भारद्वाज ने किया। कार्यशाला में आकांक्षा भारद्वाज ने ऑडियो विजुअल माध्यम से छात्रों को टीम वर्क का महत्व, उसके विभिन्न पहलुओं और उ   read more

बसपा नेता ने की पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग, पुलिस महानिरीक्षक से की मुलाकात 
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : पारू हत्याकांड को लेकर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिला और पीड़ित परिवार सहित सभी पलायन कर चुके दलितों की सुरक्षित घर वापसी की मांग की। बसपा नेता डॉ. विजयेश ने बताया कि 12 सितंबर को पारू के लालू छपरा गांव में एक दलित बेटी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 18 सितंबर को गांव में हुए बवाल के बाद से ही पीड़ित परिवार सहित पूरी दठ  read more

मोदी बिहारी से वोट लिए और विकास गुजरात का कर रहे हैं : प्रशांत किशोर 
  • Post by Admin on Aug 24 2024

पटना : जन सुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी जी ने बिहार से वोट तो लिया, लेकिन विकास केवल अपने गृह राज्य गुजरात का किया। किशोर ने मधेपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवा आज भी रोजगार की तलाश में गुजरात जाने को मजबूर हैं, जबकि मोदी जी ने अपने राज्य में फैक्ट्रियों की बाढ़ ला दी है। प्   read more

शहीद रामफल मंडल के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता : उपेन्द्र कुशवाहा
  • Post by Admin on Aug 23 2024

पटना (मधुरेश प्रियदर्शी) : आजादी के आन्दोलन के दौरान देश की रक्षा हेतु संघर्ष करते हुए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत को भूलाया नहीं जा सकता है. आज के नौजवानों को उनकी राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए. उक्त बाते राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित अमर शहीद रामफल मंडल के 81 वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को   read more

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 23 2024

मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार और रविवार को होगा। इस कार्यशाला की तैयारी के संबंध में शुक्रवार को महाविद्यालय में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने की। बैठक में भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक   read more

लंगट सिंह महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Aug 23 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के पूर्व कुलपति और संस्कृत व्याकरण के मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर शशिनाथ झा ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत समस्त भारतीय भाषाओं की जननी ठ  read more

हरिशंकर परसाई जयंती पर विशेष 
  • Post by Admin on Aug 23 2024

शिक्षकों की कई श्रेणियों में एक 'लोक शिक्षक' की है, जिसमें तमाम श्रेणियां पर्यवसित हो जाती है । इसका संबंध किसी 'पद' से नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र के प्राण से है , प्राणवायु से है ! लोक शिक्षक की सेवा का मूल्यांकन घंटों से नहीं बल्कि सुप्त जनचेतना की जागृति के परिमाण से किया जाता है । हिंदी व्यंग्याकाश के सूर्यपिंड हरिशंकर परसाई के भीतर के शिक्षक ने जब विस्तार पाते हुए व्यष्टिगत   read more

रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के सुदूर गांवों तक डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार किया
  • Post by Admin on Aug 23 2024

देहरादून : डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने और डिजिटल विभाजन को समाप्त करने के प्रयासों में रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक डेटा नेटवर्क कनेक्टिविटी का विस्तार किया है। जियो ने प्रदेश के 16500 से अधिक गांवों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने में सफलता हासिल की है, जिनमें से कई गांव ऐसे हैं जहां केवल जियो का 4G/5G नेटवर्क ही उपलब्ध है। पर्यावरणीय और भौगोलिक चुनौतियोà   read more

जिला प्रशासन जमीन से संबंधित मामलों के निपटारे पर देगी विशेष ध्यान
  • Post by Admin on Aug 23 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य को प्रगति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जमीन से संबंधित मामलों के निपटारे में विशेष ध्यान दिया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की नियमित बैठकों के माध्यम से इन परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया है, जि   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • Post by Admin on Aug 23 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा मुखर्जी सेमिनरी स्कूल के मैदान में एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाई. एस. एकेडमी और जिला एकादश टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिला एकादश टीम ने 40 स्कोर बनाकर विजयी हासिल की, जबकि वाई. एस. एकेडमी टीम 20 स्कोर के साथ   read more