पटना (मधुरेश प्रियदर्शी) : आजादी के आन्दोलन के दौरान देश की रक्षा हेतु संघर्ष करते हुए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत को भूलाया नहीं जा सकता है. आज के नौजवानों को उनकी राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए. उक्त बाते राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित अमर शहीद रामफल मंडल के 81 वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रालोमो प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कही. श्री कुशवाहा ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें एक महान राष्ट्रभक्त बताया.
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, डा० निर्मल सिंह, बबन यादव, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, ई० हेमन्त कुमार, नितिन भारती, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ई० स्मृति कुमुद, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अशोक राम, अभिषेक रंजन, अशोक कुशवाहा, अमरेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू वर्मा, बैधनाथ शर्मा, विनोद कुमार पप्पू, आशिक आलम समेत सैकड़ों नेतागण शामिल थे.




















