ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,212 चीज़े में से 12,161-12,170 ।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनाल पटना में भाकपा के सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Post by Admin on Feb 16 2023

काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सीपीएन (यूएस) के वरिष्ठ नेता झालानाथ खनाल बिहार के पटना में आयोजित हो रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री खनाल के काठमांडू स्थित जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक खनाल बिहार के पटना में हो रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में भाग लेंगे। वह गुरुवार को फ्लाइट से दो दिन के दौ   read more

पाकिस्तानः पेशावर से क्वेटा जा रही ट्रेन में धमाका, दो की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Feb 16 2023

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गुरुवार सुबह पेशावर से क्वेटा जा रही ट्रेन में हुए जोरदार धमाके ने दो लोगों की जान ले ली। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पेशावर से बलूचिस्तान के शहर क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबर्दस्त धमाका हुआ। जिस समय धमाका हुआ जाफर एक्सप्रेस चिचावन   read more

गैस सिलेंडर फटने से नेपाली सांसद जख्मी, मां का निधन
  • Post by Admin on Feb 16 2023

काठमांडू: घर में गैस सिलेंडर फटने से नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी 86 वर्षीय मां का इलाज के दौरान निधन हो गया। अब सांसद को इलाज के लिए भारतीय शहर मुंबई ले जाया जाएगा। नेपाल की गुलमी संसदीय सीट से नेपाली कांग्रेस के सांसद चंद्र भंडारी के बुद्ध नगर स्थित सांसद निवास में अचानक तेज धमाके के साथ घर में खाना बनाने के लिए रखा एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया। स   read more

बीबीसी कार्यालयोंं पर आयकर सर्वे पर बोलने से अमेरिका का इनकार
  • Post by Admin on Feb 16 2023

वाशिंगटन: भारत में बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर सर्वे पर बोलने से अमेरिका ने इनकार कर दिया है। एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बीते दिनों भारत में बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग का सर्वे चर्चा का विषय बना हुआ है। वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग की नियमित प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान पत्र   read more

भारत और फिजी के बीच वीजा में छूट, बढ़ेगा दोनों देशों का सहयोग
  • Post by Admin on Feb 16 2023

फिजी के प्रधानमंत्री और भारतीय विदेश मंत्री ने किये समझौते पर हस्ताक्षर भारत और चीन के साथ पुरानी साझेदारी जारी रखने का फिजी ने किया एलान सुवा: भारत और फिजी के बीच वीजा में छूट देने पर सहमति बनी है। फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शिरकत करने गए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के सा   read more

पनामा में प्रवासियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 33 की मौत
  • Post by Admin on Feb 16 2023

पनामा सिटी: कोलंबिया और पनामा के बीच खतरनाक डेरेन गैप को पार करते समय प्रवासियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रवासियों की बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिरने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पनामा के राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस ट्रांजिट ऑपरेशंस कमिश्नर एमिलियानो ओट   read more

कश्मीर से आए काफिला-ए-मोहब्बत की टीम का भव्य स्वागत
  • Post by Admin on Feb 15 2023

मुजफ्फरपुर: बुधवार को जिला के गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय के सभागार में राष्ट्रीय एकता का पैगाम लेकर 17 सदस्यीय स्कूली छात्र-छात्राओं की एक टीम पहुंची। उत्तर बिहार के अघोषित राजधानी, लीची के लिए पूरे देश में मशहूर मुजफ्फरपुर की क्रांतिकारी धरती पर कश्मीर के "काफिला-ए-मोहब्बत" की टीम का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. विजय क   read more

बाइक और ट्रक में भिड़त, 1 की मौत 3 जख्मी
  • Post by Admin on Feb 15 2023

नवादा :  मामला बिहार के नवादा से सामने आ रही है. नवादा में मेट्रिक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना में तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक ही बाइक से चार छात्र मेट्रिक की परीक्षा देने केंदुआ विद्यालय परीक्षा केंद्र जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़   read more

पति ने की पत्नी की हत्या, खुद फंदे से लटक अपनी जान दी
  • Post by Admin on Feb 15 2023

समस्तीपुर :  मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आ रहा है. बीते मंगलवार की रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. उसके बाद वह भी फंदे पर लटक गया. मामला समस्तीपुर के हलई ओपी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान पटोरी प्रखंड के जोरपुरा निवासी लालबाबू सदा और उसकी पत्नी सामो देवी के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की छानबीन में   read more

वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने की शादीशुदा जोड़े की पिटाई
  • Post by Admin on Feb 15 2023

फरीदाबाद :  दिल्ली से सटे फरीदाबाद में वैलेंटाइन डे के दिन पार्क में बैठे पति पत्नी पर बजरंग दल ने हमला बोल दिया . जिसके बाद पार्क में मौजूद अन्य लोग इस कृत्य को देखने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई करना शुरू कर दिया . बजरंग दल के कार्यकर्ता जैसे तैसे जान बचाकर भाग गए . इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता ने म   read more