ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jun 06 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक होम्योपैथी कॉलेज के छात्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना आरडीएस कॉलेज के समीप एक मोहल्ले की है, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामलें की सूचना सदर थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है, ज read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
कटिहार : वट सावित्री पूजन के अवसर पर जिले की सुहागिन महिलाएं फल और पकवान से भरी डलिया लेकर वट वृक्ष का पूजन करने पहुंचीं। सुबह से ही वट वृक्ष के पास पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। पति की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं वट सावित्री व्रत करती हैं, जो सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस व्रत का नाम वट सावित्री इसलिए पड़ा क्योंकि सावित्री ने वट वृक्ष read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
कटिहार : देश भर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। कटिहार निवासी किसान चुनचुन कुमार एवं नीतू कुमारी के पुत्र आर्यन वत्स ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। पहली बार में ही आर्यन ने कुल 720 अंकों में से 649 अंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया। आर्यन वत्स की श read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
मुजफ्फरपुर : गर्मियों के दौरान कई पक्षी और पशु पानी की कमी से मर जाते हैं। लोगों के थोड़े से प्रयास से इन परिंदों की प्यास बुझाई जा सकती है और उनकी जिंदगी बचाई जा सकती है। बिहार बाल भवन किलकारी की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, पूनम कुमारी, ने बताया कि बाल भवन के आसपास पक्षियों की चहचहाहट बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग किए हुए गमले रखे गए हैं। बच्चे समय-समय पर इनमें read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
मुजफ्फरपुर : गुरुवार को सीतामढ़ी निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने पुलिस महानिरीक्षक, मुजफ्फरपुर को अपने दो बेटों के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की शिथिल कार्यवाही और परिवार की सुरक्षा को लेकर आवेदन सौंपा। पीड़ित पिता विश्वनाथ प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि 1 अप्रैल, 2024 को उनके दो बेटे, आकाश कुमार और आशीष कुमार, का अपहरण कर लिया गया और उन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया। हत read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
लखीसराय : गुरुवार को किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आकर रूकी पटना जसीडीह मेमू ट्रेन में से अचानक धुआं निकलने लगा जिसके बाद उस बोगी से आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि किसी भी यात्री को इसमें नुकसान नहीं पहुंचा है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मियों, पुलिस जवान और यात्रियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। एक बोगी जहां पूरी तरह read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
लखीसराय : जिला पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय से गुजर रही आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर से पुलिस ने तेल चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। इस घटना में कई और लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आईओसीएल के मुख्य प्रचालन प्रबंधक को शक हुआ था कि पाइपलाइन में सेंध लगाकार चोरी की read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
सूर्यगढ़ा : नगर परिषद सूर्यगढ़ा अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम निवासी रामदयाल सिंह के पुत्र लक्की कुमार ने ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई कर अपने प्रथम प्रयास में ही नीट 2024 परीक्षा के परिणाम में 653 अंक से सफलता प्राप्ति कर गांव सहित प्रखंड एवं पूरे जिले का नाम रौशन किया है। उसकी सफलता पर सभी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे गांव समाज व जिले का नाम रौशन करने पर उनके उज्जवल भविष्य read more
- Post by Admin on Jun 06 2024
लखीसराय : सुख-समृद्धि एवं पति के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरूवार को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पीपल एवं बरगद पेड़ की पूजा की। सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही। नए वस्त्र धारण कर संपूर्ण श्रृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने प read more
- Post by Admin on Jun 03 2024
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को साईकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे परिवहन के टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल साधनों को बढ़ावा दिया जा सके। प्रो. राय ने वायु प्रदूषण को कम क read more